फोटो गैलरी

Hindi Newsनीतीश कुमार नहीं जाएंगे भाजपा के साथ : सदानंद

नीतीश कुमार नहीं जाएंगे भाजपा के साथ : सदानंद

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाजवादी विचारधारा के नेता हैं। वे समाजवाद के पोषक हैं। भाजपा चाहे जितना जतन कर ले, वे उसके साथ जाने वाले नहीं हैं। बुधवार...

नीतीश कुमार नहीं जाएंगे भाजपा के साथ : सदानंद
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Wed, 17 May 2017 08:33 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाजवादी विचारधारा के नेता हैं। वे समाजवाद के पोषक हैं। भाजपा चाहे जितना जतन कर ले, वे उसके साथ जाने वाले नहीं हैं। बुधवार को जारी बयान में श्री सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार धर्मनिरपेक्ष शक्तियों के साथ हैं और हमारा महागठबंधन चट्टानी एकता के साथ अटूट है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महागठबंधन तोड़कर बिहार में अपना वर्चस्व कायम करना चाहती है। भाजपा बिहार में जनता का विश्वास नहीं जीत सकी तो अब राजनीतिक तिकड़मबाजी पर उतर आयी है। भाजपा के तिकड़म का जवाब देश की जनता 2019 के लोकसभा चुनाव में देगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें