फोटो गैलरी

Hindi Newsमॉडल इलाका गांधी मैदान के कई सड़कों पर आवारा पशुओं का कब्जा

मॉडल इलाका गांधी मैदान के कई सड़कों पर आवारा पशुओं का कब्जा

स्मार्ट सिटी पटना में गांधी मैदान इलाका स्मार्ट मॉडल के रूप में चिह्नित किया गया है। पूरे इलाके में वाई फाई होगा। ट्रैफिक व्यवस्था व सड़कों की साफ-सफाई बेहतर होगी, लेकिन इस इलाके की कई महत्वपूर्ण...

मॉडल इलाका गांधी मैदान के कई सड़कों पर आवारा पशुओं का कब्जा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 02 Oct 2016 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

स्मार्ट सिटी पटना में गांधी मैदान इलाका स्मार्ट मॉडल के रूप में चिह्नित किया गया है। पूरे इलाके में वाई फाई होगा। ट्रैफिक व्यवस्था व सड़कों की साफ-सफाई बेहतर होगी, लेकिन इस इलाके की कई महत्वपूर्ण सड़कों पर अवारा पशुओं और खटाल संचालकों का कब्जा है।

निगम की लापरवाही की वजह से इन सड़कों पर गुजरनेवाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। निगम मुख्यालय के समक्ष बुद्ध मार्ग पर दिन में भी जानवरों का कब्जा रहता है। आसपास के खटाल संचालक अपने पशुओं को सड़क पर ही छोड़ देते हैं।

पासपोर्ट ऑफिस के सामने जानवरों को बांधा जाता है। इन जानवरों की वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं। हाल ही में अवारा पशुओं से टकराकर कंकड़बाग के संदीप कुमार गंभीर घायल हो गए। इन परेशानियों के बाद भी निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, जबकि पटना हाईकोर्ट की ओर से सड़क पर अवारा पशुओं व अवैध खटालों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए निगम को कई बार निर्देश मिला है। नगर विकास विभाग के एक पूर्व अधिकारी ने कहा कि पटना को स्मार्ट बनाने से पहले निगम और इसके पदाधिकारियों व कर्मियों को स्मार्ट बनना होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें