फोटो गैलरी

Hindi Newsचलती ट्रेन में छात्राओं से छेड़खानी, शिक्षक गिरफ्तार

चलती ट्रेन में छात्राओं से छेड़खानी, शिक्षक गिरफ्तार

नई दिल्ली से हावड़ा जा रही पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन की एस 7 बोगी में सफर कर रही लॉ की छात्राओं से शिक्षक ने छेड़खानी कर दी। सोमवार की दोपहर आरा-दानापुर के बीच हुई घटना के बाद छात्राओं ने हंगामा शुरू कर...

चलती ट्रेन में छात्राओं से छेड़खानी, शिक्षक गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 19 Dec 2016 09:11 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली से हावड़ा जा रही पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन की एस 7 बोगी में सफर कर रही लॉ की छात्राओं से शिक्षक ने छेड़खानी कर दी। सोमवार की दोपहर आरा-दानापुर के बीच हुई घटना के बाद छात्राओं ने हंगामा शुरू कर दिया। ट्रेन के दानापुर पहुंचने के बाद छात्रों ने दानापुर रेल थाने में आरा निवासी शिक्षक विधुमंगल सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

घटना आरा से दानापुर के बीच ये घटना हुई। रेल पुलिस ने तत्काल आरा निवासी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। शिक्षक आरा के क्षेत्रीय स्कूल में पढ़ाता है। इस दौरान करीब सवा घंटे तक ट्रेन वहीं रुकी रही। दूसरी ओर आरोपित शिक्षक और उसके सहयात्रियों ने भी अपना पक्ष्र रखते हुए बताया कि यह विवाद सीट पर बैठने को लेकर हुआ था। इसके बाद छात्राओं ने छेड़खानी का आरोप लगा दिया। शिक्षक को झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है। आरोपित को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

दिल्ली से कोलकाता लौट रही थीं छात्राएं

दरअसल, कोलकाता स्थित एक लॉ कॉलेज के 85 छात्र-छात्राओं की टीम दिल्ली से सुप्रीम कोर्ट का विजीट कर कोलकाता लौट रही थी। टीम की सदस्य एम गांगुली और अर्घा घोष ने बताया कि आरोपित शिक्षक आरा स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ा। वहां से ट्रेन थोड़ी दूर बढ़ी ही थी कि शिक्षक ने एस 7 बोगी के बर्थ 69 पर बैठीं छात्राओं के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो शिक्षक ने उल्टे देख लेने की धमकी दे डाली। इसकी सूचना के बाद आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे।

दानापुर रेल थाने में छात्राओं ने किया हंगामा

छात्राओं ने रेल थाने में हंगामा किया। यह देख आसपास के यात्रियों की भीड़ वहां जमा हो गई। इस हंगामे के बीच पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन (जो सवा एक में दानापुर पहुंची थी) भी करीब सवा घंटे तक दानापुर में खड़ी रही। रेल थानाध्यक्ष रामप्रबोध यादव ने बताया महिला यात्री से छेड़खानी की शिकायत मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें