फोटो गैलरी

Hindi Newsरेलवे की प्रगति को दर्शा रही रेल ग्राम की प्रदर्शनियां

रेलवे की प्रगति को दर्शा रही रेल ग्राम की प्रदर्शनियां

हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला ग्राउंड में इस बार भी सोनपुर मंडल द्वारा लगाई गई रेल ग्राम प्रदर्शनी मेलार्थियों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। प्रदर्शनी में रेलवे के उद्भव और विकास के बारे में विस्तृत...

रेलवे की प्रगति को दर्शा रही  रेल ग्राम की प्रदर्शनियां
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 23 Nov 2016 05:22 PM
ऐप पर पढ़ें

हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला ग्राउंड में इस बार भी सोनपुर मंडल द्वारा लगाई गई रेल ग्राम प्रदर्शनी मेलार्थियों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। प्रदर्शनी में रेलवे के उद्भव और विकास के बारे में विस्तृत जानकारी विभिन्न मॉडलों के माध्यम से दी जा रही है। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा अपने कार्य क्षेत्र की भी विस्तृत जानकारी झांकी एवं चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित की गई है।

यांत्रिक विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में रेलवे कोच, ट्राली, राजधानी एक्सप्रेस में प्रयुक्त होने वाले अत्याधुनिक एलएचबी कोच, रेलवे क्रेन, वाशिंग पीट की कार्यशैली, सोनपुर के डेमू शेड, पूर्व मध्य रेल द्वारा पहलेजा से दीघा के बीच गंगा नदी पर बनकर तैयार रेल सह सड़क पुल आदि के मॉडल रखे गए हैं। प्रदर्शनी देखने वालों को इन मॉडलों के माध्यम से यहां प्रतिनियुक्त रेलकर्मी विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

चित्र प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से रेलवे की प्रगति व संदेश दर्शाए जा रहे हैं। रेल ग्राम प्रदर्शनी में राजभाषा विभाग के भी स्टाल लगाए गए हैं। राजभाषा प्रगति की दिशा में विभिन्न गतिविधियों को दर्शाया गया है। महापुरूषों के विचारों, सुक्तियों एवं अनमोल वचनों का भी प्रदर्शन किया गया है।

वाणिज्य विभाग द्वारा संचालित यात्रियों से संबंधित यात्रा एवं इस दौरान मिलने वाली रियायतों एवं अन्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई है। इस विभाग द्वारा खानपान सेवा एवं पर्यटन निगम के स्टाल भी लगाए गए हैं। वहां से रेल यात्रियों को ई टिकटिंग द्वारा टिकट भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। स्काउट एवं गाइड द्वारा भी प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी जा रही है।

चिकित्सा विभाग द्वारा फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से कार्य कलापों की जानकारी दी गई है। मेडिकल विभाग के स्टाल पर प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा की व्यवस्था की गई है। खानपान की चीजों में कैलोरी की मात्रा, संतुलित आहार की महता, कुते व सांप काटने तथा चोट लगने पर प्राथमिक चिकित्सा आदि से संबंधित जानकारी दी गई है। रेल सुरक्षा बल के स्टाल पर रेलयात्रियों को नशाखुरानी गिरोह से बचने और रेल परिसर में कानून का पालन करने की जानकारी दी गई है। सिग्नल एवं दूर संचार के स्टाल पर चलती गाड़ी के माडल के अलावा टक्कर विरोधी यंत्र, रक्षा कवच की नई ब्यवस्थाओं की जानकारी दी गई है। रेल ग्राम के मुख्य भवन में विभिन्न प्रकार के इंजन,यात्री व माल डिब्बे के माडल रखे गए हैं। ट्वाय ट्रेन बच्चों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

मंडल महिला कल्याण संगठन के हस्त शिल्प कला प्रदर्शनी,मिनी मीना बाजार भी लगाया गया है। सीनियर डीसीएम दिलीप कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पूछताछ काउंटर भी खोले गए हैं। विशेष रेल गाड़ी के परिचालन के साथ ही मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव भी दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें