फोटो गैलरी

Hindi Newsसोशल मीडिया पर भाजपा को टक्कर देगा कांग्रेस का पोर्टल

सोशल मीडिया पर भाजपा को टक्कर देगा कांग्रेस का पोर्टल

प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए वेब पोर्टल और संघटन प्रबंधन प्रणाली सॉफ्टवेयर तैयार किया है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री...

सोशल मीडिया पर भाजपा को टक्कर देगा कांग्रेस का पोर्टल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 20 May 2017 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए वेब पोर्टल और संघटन प्रबंधन प्रणाली सॉफ्टवेयर तैयार किया है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी एवं पशुपालन मंत्री अवधेश कुमार सिंह ने इसका उद्घाटन किया।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल के अध्यक्ष ई. संजीव सिंह ने कहा कि कांग्रेस को वेब पोर्टल एवं सॉफ्टेयर से संगठन प्रबंधन में मदद मिलेगी। प्रदेश स्तर से पंचायत स्तर तक संगठन के पदाधिकारियों का डाटाबेस उपलब्ध रहेगा। पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम की जानकारी का एक साथ प्रसार किया जा सकेगा। सोशल मीडिया सहित संचार के विभिन्न डिजिटल माध्यमों से आमलोगों को भ्रामक जानकारियों एवं भ्रामक प्रचार से बचाकर सही व सटीक सूचनाएं दी जाएंगी।

वेब पोर्टल और संघटन प्रबंधन प्रणाली सॉफ्टवेयर के निर्माणकर्ता व आईटी विशेषज्ञ शिवचंद्र प्रसाद ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक साथ सभी संदेश बूथ स्तर तक मौजूद पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया जा सकेगा। पोर्टल पर प्रेस विज्ञप्ति, प्रमुख कांग्रेस नेताओं के बिहार दौरे, कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की जानकारी व उनके फेसबुक को भी प्रदर्शित किया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम, फोटो, फोन नंबर व ई-मेल इत्यादि की जानकारी डाटाबेस में है। मौके पर विधायक अमित कुमार टुन्ना, बंटी चौधरी, पूनम पासवान, आईटी सेल के समन्वयक मंजीत आनंद साहू, एचके वर्मा, राजेश राठौड़, लाल बाबू लाल, धीरू यादव, सुमन कुमार मल्लिक आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें