फोटो गैलरी

Hindi Newsकाला धन को सफेद करने का फॉर्मूला दे रहा केंद्र : तेजस्वी

काला धन को सफेद करने का फॉर्मूला दे रहा केंद्र : तेजस्वी

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि कालाधन पर केंद्र सरकारी दोहरी नीति अपना रही है। एक तरफ आम आदमी नोटबंदी से परेशान है तो दूसरी ओर केंद्र सरकार काला धन को सफेद करने का लोगों को फॉर्मूला दे...

काला धन को सफेद करने का फॉर्मूला दे रहा केंद्र : तेजस्वी
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 02 Dec 2016 05:33 PM
ऐप पर पढ़ें

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि कालाधन पर केंद्र सरकारी दोहरी नीति अपना रही है। एक तरफ आम आदमी नोटबंदी से परेशान है तो दूसरी ओर केंद्र सरकार काला धन को सफेद करने का लोगों को फॉर्मूला दे रही है। उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि किसी के पास यदि कालाधन है तो उसका एक प्रतिशत भी उसे रखने का अधिकार नहीं है। काला धन रखने वालों को सजा मिलनी चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार के फॉर्मूला के अनुसार जमाखोरों को 50 फीसदी राशि दे दी जाएगी। इससे तो भ्रष्टाचार को और बढ़ावा मिलेगा। लोग भ्रष्टाचार से पैसा अर्जित करेंगे और आधा राशि सरकार के खाते में जमा कर बाकी का आराम से उपभोग करेंगे। उन्होंने शीतकालीन सत्र में विधानमंडल की कार्यवाही नहीं चलने देने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। कहा कि जनता से जुड़े सवालों का सरकार जवाब देती। कई समस्याओं का हल निकलता, लेकिन विपक्ष के लोगों ने ऐसा नहीं होने दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पकड़े जा रहे नक्सली और आतंकवादी के पास से नये नोट मिल रहे हैं, इस पर केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें