फोटो गैलरी

Hindi Newsमनेर से सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ पर शोभायात्रा

मनेर से सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ पर शोभायात्रा

शुक्रवार को सिघाड़ा पंचायत के मौला गांव में भव्य छह दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ। महायज्ञ शुरू होने पहले बैंड बाजे, हाथी, घोड़ा व ऊंट के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में रंगे बिरंगे...

मनेर से सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ पर शोभायात्रा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 13 May 2017 12:44 AM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार को सिघाड़ा पंचायत के मौला गांव में भव्य छह दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ। महायज्ञ शुरू होने पहले बैंड बाजे, हाथी, घोड़ा व ऊंट के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में रंगे बिरंगे परिधानों में शामिल सैकड़ों महिलाएं व पुरुष श्रद्धालु पर कलश लेकर आधा दर्जन गांवों का भ्रमण कर गंगा नदी पहुंचे। कलश में पवित्र गंगाजल को भरकर वापस सभी श्रद्वालु यज्ञ स्थल पर पहुंचे। यज्ञस्थल पर पहुंचकर श्रद्वालुओं ने पूजा मंडप का परिक्रमा कर पूजा अर्चना की। अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। उसके बाद महायज्ञ में पुरोहित श्री कन्हैया महाराज जी ने वैदिक मंत्रोच्चर के साथ महायज्ञ कार्य की शुरुआत की। वहीं 6 बजे संध्या को प्रवचन कार्य शुरू हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में मनेर क्षेत्र व आसपास के इलाके भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कन्हैया महाराज जी ने यज्ञ की शुरुआत के पहले दिन लोगों को कहा कि यज्ञ की महिमा अपरंपार है। यज्ञ लौकिक व पारलौकिक सुख शांति तथा विश्व कल्याण निर्मित एक आध्यात्मिक विधा है। जिससे समस्त आत्माओं का तरण तारण होता है। सारी बुरी आत्माओं का विनाश होता है। यज्ञ के कारण गांव से लेकर समाज का कल्याण होता है। आपसी प्रेम बढ़ता है। इससे गांव की विकास तथा आर्थिक उन्नति होती है। इस मौके पर कोमल देवी, बबीता देवी, प्रभु कुमार, अजय कुमार, मनोज कुमार समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें