फोटो गैलरी

Hindi Newsसमाज सुधार का व्यापक अभियान चलेगा : मुख्यमंत्री

समाज सुधार का व्यापक अभियान चलेगा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार शुरू से सत्ता का केंद्र रहा है। यहां के लोगों में राजनीति समायी हुई है। लेकिन यहां समाज सुधार के लिए व्यापक आंदोलन पहले नहीं हुए। समाज सुधार के लिए व्यापक...

समाज सुधार का व्यापक अभियान चलेगा : मुख्यमंत्री
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 26 Apr 2017 07:22 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार शुरू से सत्ता का केंद्र रहा है। यहां के लोगों में राजनीति समायी हुई है। लेकिन यहां समाज सुधार के लिए व्यापक आंदोलन पहले नहीं हुए। समाज सुधार के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा, जिससे बिहार को नई छवि मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में वीर कुंवर सिंह शहादत दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल-विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ कानून बने हुए हैं। लेकिन इसके बाद भी ये जारी हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि इस सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने का संकल्प लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार करोड़ लोगों ने मानव शृंखला का हिस्सा बनकर शराबबंदी के पक्ष में एकजुटता दिखायी है। शराबबंदी से बिहार में बड़ा सामाजिक परिवर्तन आया है। इसी तरह की गोलबंदी बाल-विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ भी होगी तो बिहार में और बदलाव दिखेगा। अशिक्षा और अज्ञानता के कारण बाल-विवाह होते हैं। यह बीमारियों की जड़ है। इससे बच्चों में कई समस्याएं आती हैं। देखा जा रहा है कि बिहार में लोगों की जो लंबाई है, वह घटती जा रही है।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि बिहार नये तेवर से साथ खड़ा हुआ है। 2017 में गुरु गोविंद सिंह का 350वां प्रकाशोत्सव, चंपारण सत्याग्रह शताब्दी, देशभर के स्वतंत्रता सेनानियों का पटना में सम्मान किया जाना आदि आयोजन देश के लिए नजीर है। वीर कुंवर सिंह समाज को बटोरने में विश्वास रखते थे। इस कार्य को आज मुख्यमंत्री अंजाम दे रहे हैं। उद्योग मंत्री जयकुमार सिंह ने कहा कि वीर कुंवर सिंह ने महिला शिक्षा का अलख जगाया था। नारी सशक्तीकरण के लिए उन्होंने कार्य किया था। पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा कि देश की सीमा पर और अंदर भी तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे माहौल से बाहर निकलने के लिए हम सभी को मिलकर अभियान चलाना होगा।

मुख्यमंत्री को 107 किलो का माला पहनाया : मुख्यमंत्री को 107 किलो का माला पहना कर बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, विनय सिंह, सुबोध यादव और मुन्ना स्वामी आदि ने उनका स्वागत किया। मौके पर पूर्व मंत्री गौतम सिंह समेत नीरज कुमार, चंदेश्वर चंद्रवंशी, डॉ. अजय आलोक जीतेंद्र नीरज, संजीव सिंह, संजय सिंह, राणा रणवीर, ओम प्रकाश सिंह सेतु आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें