फोटो गैलरी

Hindi Newsकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें केंद्र : पप्पू यादव

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें केंद्र : पप्पू यादव

जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के संरक्षक व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने केंद्र सरकार से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। बुधवार को एक होटल में आयोजित...

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें केंद्र : पप्पू यादव
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 26 Oct 2016 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के संरक्षक व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने केंद्र सरकार से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की।

बुधवार को एक होटल में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में आरोप लगाया कि गिरिराज सिंह ने किशनगंज व मधेपुरा में सांप्रदायिक तनाव भड़काने का काम किया। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि दशहरा व मुहर्रम के एक साथ होने की जानकारी के बावजूद दंगा निरोधी उपाय करने में विफल रही। उन्होंने सत्ता और विपक्ष पर अपने-अपने वोट के लिए जाति के आधार पर अपराधियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से मांग की कि वे अपने परिवार व सभी विधायकों की संपत्ति के साथ मेरी संपत्ति की भी सीबीआई जांच कराने की अनुशंसा कराए। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुपति प्रसाद सिंह व महासचिव प्रेमचंद सिंह भी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें