फोटो गैलरी

Hindi NewsNALANDA : खिलौने वाली बंदूक से चली गोली और हो गई एफआईआर

NALANDA : खिलौने वाली बंदूक से चली गोली और हो गई एफआईआर

नालंदा जिले के बरबीघा थाना के बेलाव में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। आपसी विवाद में कहा-सुनी हुई और एक बच्चे ने खिलौने की बंदूक से गोली चला दी। आवाज सुनकर दूसरा पक्ष का एक व्यक्ति हड़बड़ा कर गिर पड़ा।...

NALANDA : खिलौने वाली बंदूक से चली गोली और हो गई एफआईआर
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 25 Oct 2016 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

नालंदा जिले के बरबीघा थाना के बेलाव में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। आपसी विवाद में कहा-सुनी हुई और एक बच्चे ने खिलौने की बंदूक से गोली चला दी। आवाज सुनकर दूसरा पक्ष का एक व्यक्ति हड़बड़ा कर गिर पड़ा। उसे लगा कि गोली चला दी गई है। दिलचस्प यह है कि इस मामले में एफआईआर भी की गयी है।

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार भी किया है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि मथुरा महतो और चंदन राम के बीच कहासुनी हुई थी। इसी को लेकर मथुरा महतो द्वारा मारपीट करने एवं गोली चलाने की एफआईआर कराई गई है। उधर, ग्रामीणों ने बताया कि चंदन राम खिलौने बेचता है। घटना के दौरान खिलौने वाली बंदूक से बच्चों द्वारा पटाखा छोड़ा गया और युवक हड़बड़ा कर गिर गया। पुलिस ने खिलौने वाली बंदूक को भी बरामद कर लिया है। इस घटना की गांव में खूब चर्चा हो रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें