फोटो गैलरी

Hindi Newsआप ने शुरू की चलंत सदस्यता अभियान

आप ने शुरू की चलंत सदस्यता अभियान

रविवार को आम आदमी पार्टी पटना ने चलंत सदस्यता अभियान शुरू किया। पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार ने एसपी वर्मा रोड के गोलंबर से हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। मनोज कुमार के...

आप ने शुरू की चलंत सदस्यता अभियान
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 25 Sep 2016 09:32 PM
ऐप पर पढ़ें

रविवार को आम आदमी पार्टी पटना ने चलंत सदस्यता अभियान शुरू किया। पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार ने एसपी वर्मा रोड के गोलंबर से हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। मनोज कुमार के मुताबिक पहले चरण में यह अभियान शहर के प्रमुख चौराहों पर चलेगा। इसके बाद इसमें शामिल आप कार्यकर्ता पंचायतों में जाएंगे। मीडिया प्रभारी बबलू कुमार प्रकाश ने बताया है कि रविवार को अभियान करगिल चौक टैंपो स्टैंड, बीएन कॉलेज, सब्जीबाग मोड़, पटना कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज मोड़, भीखना पहाड़ी, महेंद्रू पोस्ट ऑफिस, कंकड़बाग टैंपो स्टैंड, राजेंद्रनगर ओवरब्रिज होते हुए गायघाट तक चला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें