फोटो गैलरी

Hindi Newsसाइंस सिटी के आर्किटेक्ट और डिजाइन बनाने को 16 कंपनियां इच्छुक

साइंस सिटी के आर्किटेक्ट और डिजाइन बनाने को 16 कंपनियां इच्छुक

पटना में पूर्व राष्ट्रपति स्व. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से बनने वाली साइंस सिटी के आर्किटेक्ट और एग्जीविट डिजाइन के लिए दो विदेशी सहित 16 कंपनियों ने रुचि दिखाई है। साइंस सिटी के प्री बिड कान्फ्रेंस...

साइंस सिटी के आर्किटेक्ट और डिजाइन बनाने को 16 कंपनियां इच्छुक
Mon, 22 May 2017 06:22 PM
ऐप पर पढ़ें

पटना में पूर्व राष्ट्रपति स्व. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से बनने वाली साइंस सिटी के आर्किटेक्ट और एग्जीविट डिजाइन के लिए दो विदेशी सहित 16 कंपनियों ने रुचि दिखाई है। साइंस सिटी के प्री बिड कान्फ्रेंस में इन कंपनियों ने हिस्सा लिया। अगस्त तक ऑर्किटेक्ट और एग्जीविट डिजाइन तैयार करने के लिए कंपनियों का चयन किया जाएगा।

गौरतलब है कि विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग ने पटना में बनने वाले इस साइंस सिटी के लिए छह थीम प्रस्तावित किया है। नाम के अनुरूप साइंस सिटी दिखे इसके लिए स्पेश साइंस को भी थीम में स्थान दिया गया है। आर्यभट्ट की धरती होने के नाते खगोल विज्ञान केंद्र तारेगना का इतिहास भी थीम का हिस्सा होगा। साइंस सिटी में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, स्पेश विज्ञान, खगोल को थीम के रूप में शामिल करने का प्रस्ताव है। इस सिटी में स्कूली बच्चों के ठहरने की व्यवस्था के साथ ही किचेन भी बनेगा, ताकि स्कूल के बच्चे टूर पर आएं तो यहां ठहर भी सकें। लेक्चर थियेटर भी प्रस्तावित है। राजेंद्र नगर स्थित मोइनुल हक स्टेडियम के पास साइंस सिटी 20.4 एकड़ भूमि पर तैयार होगी। साइंस सिटी की डिजाइन तैयार हो जाने के बाद करीब तीन सौ करोड़ रुपए की लागत इसे बनाने में आएगी।

कोट

आर्किटेक्ट और एग्जीविट डिजायनर का चयन अगस्त से पू‌र्व कर लिया जाएगा। चयन के पश्चात डिजाइन तैयार कराया जाएगा। डिजाइन तैयार होने के बाद दो से तीन साल के अंदर साइंस सिटी बनाने का लक्ष्य है।

- अतुल सिन्हा, निदेशक विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग

इन्फो--

20.4 एकड़ भूमि पर तैयार होगी साइंस सिटी

03 सौ करोड़ बजट रखा गया है साइंस सिटी बनाने को

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें