फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रेम-प्रसंग से जुड़े हो सकते हैं व्यवसायी बंधुओं की हत्या के तार

प्रेम-प्रसंग से जुड़े हो सकते हैं व्यवसायी बंधुओं की हत्या के तार

पीरो के दो व्यवसायी बंधुओं अभिषेक व सागर की पटना में हुई हत्या के तार प्रेम-प्रसंग से जुड़े हो सकते हैं। इन दोनों की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें दो किराएदार भी...

प्रेम-प्रसंग से जुड़े हो सकते हैं व्यवसायी बंधुओं की हत्या के तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 26 Nov 2016 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

पीरो के दो व्यवसायी बंधुओं अभिषेक व सागर की पटना में हुई हत्या के तार प्रेम-प्रसंग से जुड़े हो सकते हैं। इन दोनों की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें दो किराएदार भी है जो उसी मकान में रहते हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस प्रेम-प्रसंग, संपत्ति विवाद के साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन कर रही है।

एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि बड़े भाई अभिषेक की शादी होने वाली थी। लड़की वाले पटना के ही रहने वाले हैं। इससे पहले भी अभिषेक की कई लड़कियों के परिजनों ने देखा था। हालांकि किसी कारणवश सभी शादियां टूट गई थी। जिस तरीके से दोनों भाईयों की हत्या की गई है उससे यही लगता है कि हत्यारे काफी गुस्से में थे। उनकी गहरी रंजिश थी। यही कारण है कि दोनों भाईयों की हत्या काफी निर्मम तरीके से की गई है। दोनों को चाकूओं से गला भी रेता गया है। गले को रस्सी से भी दबाया गया है। शरीर के कई हिस्सों को काटा गया है। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। मोबाइल फोन का सीडीआर निकाल कर भी पुलिस मामले को सुलझाने में लगी है।

एसएसपी का कहना है कि दोनों भाईयों की हत्या जान-पहचान के लोगों ने ही की है। यही कारण है कि अपराधी आराम से दोनों के घर में घुसे। हत्या करने के बाद कमरे को बाहर से दरवाजा भी लगा दिया था। दोनों की हत्या गुरुवार के शाम के बाद की गई है। क्योंकि गुरुवार की दोपहर दो बजे अभिषेक ने अपनी मां से मोबाइल फोन पर बातचीत किया था।

डॉग स्क्वायड भी पहुंचा घटनास्थल पर

पुलिस अपराधियों की टोह लेने के लिए डॉग स्क्वायड व फौरेंसिक टीम की भी मदद ली है। शुक्रवार को दोनों टीमें घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि कुत्ता कुछ दूर जाकर रूक गया। वहीं फौरेंसिक टीम घटनास्थल से कई तरह के नमूने लिए हैं।

सीसीटीवी में आई है तस्वीर

घटना के आसपास लगे सीसीटीवी के फूटेज को पुलिस खंगाल रही है। फूटेज में कुछ संदिग्ध लोगों की तस्वीर आई है। हालांकि तस्वीर स्पष्ट नहीं है। तस्वीर के अधार पर भी पुलिस अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें