फोटो गैलरी

Hindi Newsअकाली दल राजग का हिस्सा बना रहेगा: बादल

अकाली दल राजग का हिस्सा बना रहेगा: बादल

महाराष्ट्र और हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगियों से दूर जाते देख पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शुक्रवार को कहा कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक...

अकाली दल राजग का हिस्सा बना रहेगा: बादल
एजेंसीFri, 24 Oct 2014 09:48 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र और हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगियों से दूर जाते देख पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शुक्रवार को कहा कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का अभिन्न हिस्सा बना रहेगा।

लुधियाना में एक कार्यक्रम के दौरान बादल ने मीडियाकर्मियों से कहा कि शिअद की भाजपा और राजग के साथ गठबंधन की समय-समय पर परीक्षा हुई है। बादल ने कहा कि शिअद-भाजपा गठबंधन कभी नहीं टूटेगा और दोनों पार्टियों को एक-दूसरे से अलग कर नहीं देखा जाना चाहिए। जांचा-परखा गठबंधन भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था का अद्भुत रूप है, जो कुछ दशकों में कई परीक्षाओं से गुजरा है।

क्या शिअद और भाजपा गठबंधन में किसी तरह का खिंचाव है, इस पर उन्होंने कहा कि दोनों गठबंधन साझेदारों के बीच मजबूत और सौहार्द्रपूर्ण संबंध है। भाजपा नेता और अमृतसर से पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में शिअद की हरियाणा में भाजपा का साथ न देकर इंडियन नेशनल लोक दल का पक्ष लेने के मुद्दे पर आलोचना की थी। पंजाब में 2००7 से अकाली दल और भाजपा गठबंधन की सरकार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें