फोटो गैलरी

Hindi Newsडाक कर्मचारियों की हड़ताल से करीब दो करोड़ का कारोबार प्रभावित

डाक कर्मचारियों की हड़ताल से करीब दो करोड़ का कारोबार प्रभावित

एनएफपीई के आह्वान पर गुरुवार 16 मार्च को अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी और अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ पोस्टमैन तथा ग्रुप डी कर्मी के एक दिनी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण पलामू प्रमंडल में...

डाक कर्मचारियों की हड़ताल से करीब दो करोड़ का कारोबार प्रभावित
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 16 Mar 2017 10:44 PM
ऐप पर पढ़ें

एनएफपीई के आह्वान पर गुरुवार 16 मार्च को अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी और अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ पोस्टमैन तथा ग्रुप डी कर्मी के एक दिनी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण पलामू प्रमंडल में करीब दो करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। प्रधान डाकघर के समक्ष सभी कर्मचारियों ने धरना भी दिया। पलामू प्रमंडल के सभी डाक घर बंद रहें। इस प्रमंडल में 38 उप डाकघर और 322 शाखा डाक घर संचालित है। कर्मचारियों की हड़ताल पर रहने से गुरुवार को सभी कार्य ठप रहा। कर्मचारियों ने कहा कि 12 सूत्री मांगों के लेकर सभी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। मुख्य मांगों में सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने, संशोधित भत्तों को लागू करने, नयी पेंशन पद्धति को समाप्त कर पुराने वैधानिक पेंशन लागू करने, अनुकंपा के आधार पर शत-प्रतिशत बहाली करने, सभी रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली करने, संपूर्णसेवा अवधि में सभी को पांच प्रमोशन देने आदि समेत अन्य मांगें शामिल है। डाक कर्मियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। धरना की अध्यक्षता ग्रुप सी के अध्यक्ष गणेश मेहता और सचिव उमाशंकर शर्मा भट्ट ने की। ग्रुप डी एवं पोस्टमैन के सचिव सुधीर कुमार सिंह ने केन्द्र सरकार मजदूर विरोधी तथा दमनकारी नीतियों से कर्मियों को अवगत कराया। धरना में मुख्य रूप से रामचरण उरांव, रामे उरांव, विरेन्द्र राम, रमेश कुमार शरण, कृष्णा राम, गिरिवर सिंह कुशवाहा, रामजन्म ठाकुर, पंकज कुमार, सुभाषचंद्र पांडेय, दामोदर सिंह, अमित पांडेय आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें