फोटो गैलरी

Hindi Newsचिकित्सकों की मदद से नौ महीने बाद लौटी टाटा की महिला की याददाश्त

चिकित्सकों की मदद से नौ महीने बाद लौटी टाटा की महिला की याददाश्त

जमशेदपुर के केरो गांव की एक महिला को पलामू के चिकित्सकों की मदद से नौ महीने बाद याददाश्त लौट आयी है। पलामू सिविल कोर्ट ने मेदिनीनगर महिला थाना को पीड़ित महिला को घर पहुंचाने का निर्देश दिया है।...

चिकित्सकों की मदद से नौ महीने बाद लौटी टाटा की महिला की याददाश्त
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 04 May 2017 09:23 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर के केरो गांव की एक महिला को पलामू के चिकित्सकों की मदद से नौ महीने बाद याददाश्त लौट आयी है। पलामू सिविल कोर्ट ने मेदिनीनगर महिला थाना को पीड़ित महिला को घर पहुंचाने का निर्देश दिया है। जमशेदपुर की सुमना सोरेन को विक्षिप्त हालत में पुलिस ने सात महीने पहले सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया था, डॉक्टरों के इलाज और प्रयास के बाद महिला की याददाश्त लौट आई है।

महिला थाना प्रभारी दुलर चौर ने बताया कि महिला ने पुलिस को बताया है कि करीब सात महीने पहले गांव में उसके सिर पर किसी ने वार किया था, उसके बाद से उसे कुछ याद नहीं है। उसके बाद वह किस तरह मेदिनीनगर पहुंची थी, उसे पता नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की हालत ठीक है, उसे घर भेज दिया गया है। महिला अब अपना पता और सब कुछ बता रही है, महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। पलामू प्रमंडलीय सदर अस्पताल में पिछले नौ महीने से महिला का इलाज चल रहा था। याददाश्त लौटने पर डॉक्टर और डालसा के सदस्य महिला को थाना ले आए और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें