फोटो गैलरी

Hindi Newsभजनिया में किसान का मकान जलकर राख

भजनिया में किसान का मकान जलकर राख

बीती रात मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भजनिया गांव स्थित मंटू यादव का खपरैल घर में अचानक आग लगने से स्वाहा हो गया। इस घटना में खपैरल हिस्से के छप्पर, ठाट बाट और घर में रखे अनाज, वस्त्र सहित अन्य सामग्री...

भजनिया में किसान का मकान जलकर राख
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 21 May 2017 05:44 PM
ऐप पर पढ़ें

बीती रात मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भजनिया गांव स्थित मंटू यादव का खपरैल घर में अचानक आग लगने से स्वाहा हो गया। इस घटना में खपैरल हिस्से के छप्पर, ठाट बाट और घर में रखे अनाज, वस्त्र सहित अन्य सामग्री जलकर खाक हो गये। इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान बताया गया है। आगजनी की कारणों का पता नहीं चल सका है। मुखिया चन्दन मेहता ने भुक्तभोगी परिवार के घर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। इसकी सूचना बीडीओ सह सीओ उमेश मंडल, स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। अधिकारियों ने हरसंभव मदद का आश्वासन भुक्तभोगी परिवार को दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें