फोटो गैलरी

Hindi NewsVIDEO: जब एक रोती बच्ची के लिए नडाल ने रोका अपना मैच...

VIDEO: जब एक रोती बच्ची के लिए नडाल ने रोका अपना मैच...

स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने अपने मैच के दौरान कुछ ऐसा किया जिससे लोग उनके तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे। नडाल ने कुछ ऐसा किया है कि आप भी जानेंगे तो उनके फैन हो जाएंगे। स्पेन में...

VIDEO: जब एक रोती बच्ची के लिए नडाल ने रोका अपना मैच...
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 30 Sep 2016 12:06 PM
ऐप पर पढ़ें

स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने अपने मैच के दौरान कुछ ऐसा किया जिससे लोग उनके तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे। नडाल ने कुछ ऐसा किया है कि आप भी जानेंगे तो उनके फैन हो जाएंगे।

स्पेन में साइमन सोलबस के साथ राफेल नडाल, कारलोस मोया और जॉन मेकनरो के खिलाफ एक एक्सिबिशन मैच खेल रहे थे। तभी अचानक नडाल ने एक बच्ची के लिए अपना मैच बीच में ही रोक दिया।

दरअसल हुआ ये कि नडाल का मैच देखने आई एक महिला अपनी बच्ची से बिछड़ गई। एक तरफ नडाल का मैच चल रहा था और दूसरी तरफ परेशान मां अपनी बच्ची को ढूंढ रही थी। तभी नडाल ने अपना मैच रोककर मां को बच्ची से मिलने में मदद की।
 
खबर के मुताबिक, खिलाड़ियों ने हलचल देख फौरन मैच रोक दिया। नडाल के इस कदम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। मैच में नडाल सर्विस करने ही जा रहे थे तो उन्होंने देखा कि एक महिला स्टैंड में अपनी बेटी को खोज रही थी। उन्हें माजरा समझ आया तो उन्होंने सर्विस रोक दी और महिला को बेटी ढूंढने दी। नडाल के मैच रोकने से सभी का फोकस बदला और सब बच्ची को ढूंढने में लग गए। जल्द ही बच्ची मिल भी गई।      

दर्शकों को जैसे ही माजरा समझ में आया तो उन्होंने भी महिला की बच्ची को खोजने में मदद की। महिला की बेटी का नाम क्लारा था और सभी लोग उसे नाम पुकार कर खोजने लगे। इस वजह से मैच कुछ देर बाधित हुआ, लेकिन एक मां को उसकी बेटी मिल गई। मां-बेटी के मिलते ही सभी दर्शकों ने तालियां बजाईं। ये तालियां नडाल के लिए भी थीं, जिन्होंने एक दयालु इंसान होने का परिचय दिया था।

टीवी के फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक मां अपनी बच्ची को 'क्लारा-क्लारा' कहकर ढूंढ रही है। आप भी देखिए ये वीडियो:

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें