फोटो गैलरी

Hindi Newsसिंगापुर ओपन: सेमीफाइनल में पहुंचे भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी प्रणीत

सिंगापुर ओपन: सेमीफाइनल में पहुंचे भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी प्रणीत

भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी बी. साई. प्रणीत ने यहां जारी सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूनार्मेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।  पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को प्रणीत ने थाईलैंड...

सिंगापुर ओपन: सेमीफाइनल में पहुंचे भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी प्रणीत
एजेंसीSat, 15 Apr 2017 10:30 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी बी. साई. प्रणीत ने यहां जारी सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूनार्मेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। 

पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को प्रणीत ने थाईलैंड के आठवीं वरीय खिलाड़ी तानोंगसाक साएनसोबोनसुक को एक घंटे 11 मिनट तक चले संघर्षपूणई मुकाबले में 15-21, 21-14, 21-19 से मात दी।

सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज: क्वार्टर फाइनल में मारिन से हारीं पीवी सिंधु

इस टूनार्मेंट में शुक्रवार को खेले गए मिश्रित युगल वर्ग में भारत को निराशा हाथ लगी है। क्वार्टर फाइनल मैच में बी. सुमित रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को चीन की तीसरी वरीय जोड़ी लु काई और हुआंग याकियोंग ने सीधे गेमों में 21-11, 21-8 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु और किदांबी श्रीकांत के क्वार्टर फाइनल मुकाबले बाकी हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें