फोटो गैलरी

Hindi Newsइटैलियन सुपरमॉडल पर फिदा हैं रोनाल्डो, क्या यह हैं नई गर्लफ्रेंड!

इटैलियन सुपरमॉडल पर फिदा हैं रोनाल्डो, क्या यह हैं नई गर्लफ्रेंड!

पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इन दिनों फिर खबरों में हैं। लेकिन इस बार अपने खेल को लेकर नहीं, बल्कि नई गर्लफ्रेंड की वजह से आजकल चर्चा में हैं। पूर्व गर्लफ्रेंड इरिना शायक के साथ रिश्ता...

इटैलियन सुपरमॉडल पर फिदा हैं रोनाल्डो, क्या यह हैं नई गर्लफ्रेंड!
एजेंसीThu, 28 May 2015 10:06 AM
ऐप पर पढ़ें

पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इन दिनों फिर खबरों में हैं। लेकिन इस बार अपने खेल को लेकर नहीं, बल्कि नई गर्लफ्रेंड की वजह से आजकल चर्चा में हैं। पूर्व गर्लफ्रेंड इरिना शायक के साथ रिश्ता टूटने के बाद अब उनकी जिंदगी में नई लड़की आ गई है। ये कोई और नहीं, बल्कि इटली की सुपर मॉडल अलेसिया तेदेस्ची हैं। photo1

हाल ही में दिखे दोनों साथ
खबरों के मुताबिक 30 वर्षीय रोनाल्डो इटली की मॉडल अलेसिया को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस बारे में दोनों की तरफ कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोनाल्डो ने अलेसिया को स्पेन में चैम्पियंस लीग में उन्हें खेलते हुए देखने के लिए वीआईपीए इंविटेशन भी भेजा और उनके लिए पूरा इंतजाम किया। मडरिड में दोनों को साथ भी देखा गया। photo2

अलेसिया पर फिदा हैं रोनाल्डो
इटैलियन मॉडल अलेसिया के फीचर्स रोनाल्डो के पूर्व गर्लफ्रेंड इरिना से काफी मेल खाते हैं। शायद यही कारण है कि इरिना से ब्रेक अप के बाद रोनाल्डो अलेसिया पर फिदा हो गए हैं। उनकी अदाओं के कारण ही वे अलेसिया के करीब आए हैं। photo3

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें