फोटो गैलरी

Hindi Newsपहलवान नरसिंह यादव डोप टेस्ट में फेल, कोच सतपाल बोले- ये देश से धोखा

पहलवान नरसिंह यादव डोप टेस्ट में फेल, कोच सतपाल बोले- ये देश से धोखा

रियो ओलंपिक में भारत की ओर से गए भारतीय पहलवान नरसिंह यादव नाडा द्वारा कराये गए डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। इससे उनका ओलंपिक में खेलना मुश्किल में पड़ गया है। इस खबर के बाद पहलवान सुशील कुमार के कोच...

पहलवान नरसिंह यादव डोप टेस्ट में फेल, कोच सतपाल बोले- ये देश से धोखा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 24 Jul 2016 11:57 AM
ऐप पर पढ़ें

रियो ओलंपिक में भारत की ओर से गए भारतीय पहलवान नरसिंह यादव नाडा द्वारा कराये गए डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। इससे उनका ओलंपिक में खेलना मुश्किल में पड़ गया है। इस खबर के बाद पहलवान सुशील कुमार के कोच सतपाल सिंह ने कहा, अगर ये खबर सच है तो ये देश के साथ धोखा है।
 

ओलंपिक से 10 दिन पहले भारत को बड़ा झटका
ओलंपिक शुरू होने से 10 दिन पहले भारत को करारा झटका लगा। 74 किलो फ्रीस्टाइल पहलवान नरसिंह यादव के डोप टेस्ट में फेल होने के बाद रियो ओलंपिक में भागीदारी भी खतरे में पड़ गई है। राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की कि नरसिंह के बी नमूने में भी प्रतिबंधित स्टेरायड के अंश पाये गए हैं। वह कल नाडा की अनुशासन पैनल के सामने पेश हुआ था। 

प्रतिबंधित स्टेरायड के सेवन का दोषी पाया गया

नाडा डीजी ने कहा, नरसिंह प्रतिबंधित स्टेरायड के सेवन का दोषी पाया गया है। उसका बी नमूना भी पाजीटिव निकला। जब उसका बी नमूना खोला गया तब वह खुद भी मौजूद था। पैनल ने इस मसले पर और रिपोर्ट मांगी है, उम्मीद है कि पैनल जल्दी कार्रवाई करेगी। हमें तब तक इंतजार करना होगा।

यह पूछने पर कि क्या नरसिंह रियो ओलंपिक नहीं खेल सकेगा, अग्रवाल ने कहा, अभी कुछ कहना कठिन है। हम जल्दी ही प्रक्रिया पूरी करने की कोशिश करेंगे। मैं अभी कोई कयास नहीं लगा सका। रियो ओलंपिक के लिये नरसिंह का चयन विवादित हालात में हुआ था क्योंकि ओलंपिक दोहरे पदक विजेता सुशील ने 74 किलो वर्ग में दावेदारी ठोकी थी। नरसिंह ने चूंकि विश्व चैम्पियनशिप के जरिये कोटा हासिल किया था तो उसे तरजीह दी गई। इसके लिये हालांकि उसे लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें