फोटो गैलरी

Hindi Newsमंगेतर ने हॉकी कप्तान सरदार सिंह पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

मंगेतर ने हॉकी कप्तान सरदार सिंह पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

भारतीय मूल की एक इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। लुधियाना पुलिस स्टेशन में इस मामले में सरदार सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई...

मंगेतर ने हॉकी कप्तान सरदार सिंह पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 03 Feb 2016 05:02 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय मूल की एक इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। लुधियाना पुलिस स्टेशन में इस मामले में सरदार सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

महिला खिलाड़ी ने आरोप लगाया कि चार साल पहले दोनों की सगाई हो चुकी है। आरोप के मुताबिक सरदार सिंह ने उसे मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक तरीके से प्रताड़ित किया। उसने कहा कि 2015 में सरदार सिंह ने उसे अबॉर्शन के लिए भी मजबूर किया जबकि वो अबॉर्शन नहीं कराना चाहती थी।

लुधियाना पुलिस कमिश्नर पीएस उम्रनांगल ने बताया कि शिकायत दर्ज हो चुकी है और इसकी जांच हो रही है अभी एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत के मुताबिक इस खिलाड़ी की मुलाकात सरदार सिंह से लंदन ओलंपिक के दौरान हुई थी।

इतना ही नहीं महिला ने बताया कि अबॉर्शन के बाद से सरदार सिंह उससे दूर भाग रहा है और साथ ही शादी करने के लिए भी मना कर दिया है। महिला ने कहा कि मैंने शिकायत दर्ज करा दी है और उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें