फोटो गैलरी

Hindi Newsभारतीय हॉकी टीम ने तीसरा टेस्ट जीता

भारतीय हॉकी टीम ने तीसरा टेस्ट जीता

फारवर्ड आकाशदीप सिंह के अंतिम लम्हों में दागे गोल की बदौलत भारत ने तीसरे और अंतिम हॉकी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हरा दिया। भारत ने हालांकि बाद में अंतिम पेनल्टी शूट आउट में चूकने के साथ सीरीज...

भारतीय हॉकी टीम ने तीसरा टेस्ट जीता
एजेंसीMon, 23 Nov 2015 10:16 PM
ऐप पर पढ़ें

फारवर्ड आकाशदीप सिंह के अंतिम लम्हों में दागे गोल की बदौलत भारत ने तीसरे और अंतिम हॉकी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हरा दिया। भारत ने हालांकि बाद में अंतिम पेनल्टी शूट आउट में चूकने के साथ सीरीज गंवा दी।

विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा मैच 3-2 से जीतने के साथ भारत ने सीरीज 1-1 से बराबर की। दोनों टीमों ने सीरीज में बराबर गोल दागे जिससे विजेता टीम का फैसला करने के लिए पेनल्टी शूट आउट का सहारा लिया गया जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 3-2 से जीत दर्ज की।

मैच की शुरुआत धीमी रही और दोनों ही टीमें पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं कर पाई। दूसरे क्वार्टर में वीआर रघुनाथ ने 17वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।

रघुनाथ ने सीरीज में भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीन गोल दागे। इस अनुभवी ड्रैग फ्लिकर ने इस साल 31 मैच में पेनल्टी कार्नर से 12 गोल दागे हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि मध्यांतर के बाद वापसी की जब ट्रेंट मिटन ने तीसरे क्वार्टर में 36वें मिनट में मैदानी गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। यह उनका सीरीज का पहला गोल रहा। इस गोल में डिफेंडर रूपिंदर पाल सिंह की चूक की भी अहम भूमिका रही जिन्होंने गेंद मिटन को गंवा दी और उन्होंने आसानी से भारतीय गोलकीपर हरजोत सिंह को पछाड़कर गोल दाग दिया।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें