फोटो गैलरी

Hindi Newsअजलान शाह हॉकी: भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया

अजलान शाह हॉकी: भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया

सुल्तान अजलान शाह कप में भारतीय हॉकी टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3-0 से मात दी। भारतीय टीम की तरफ से पहला गोल मंदीप सिंह ने किया। वहीं 37वें मिनट में...

अजलान शाह हॉकी: भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 30 Apr 2017 03:30 PM
ऐप पर पढ़ें

सुल्तान अजलान शाह कप में भारतीय हॉकी टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3-0 से मात दी। भारतीय टीम की तरफ से पहला गोल मंदीप सिंह ने किया। वहीं 37वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने दूसरा और मैच खत्म होने से 12 मिनट पहले तीसरा गोल दागकर कीवियों की वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिए। 

पहले मैच में भारतीय हॉकी टीम ने ब्रिटेन के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला। भारत के लिए आकाशदीप सिंह (19वां मिनट) और मनदीप सिंह (48वां मिनट) ने फील्ड गोल किये जिससे भारत ने दो बार बढ़त बनाई। ब्रिटेन ने हालांकि टाम कारसन (25वां) और एलेन फोर्सिथ (52वां) के गोल के दम पर दोनों बार वापसी की। ब्रिटेन को आखिरी मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन वे गोल नहीं कर सके। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें