फोटो गैलरी

Hindi Newsबेल्जियम के सहायक कोच बने हेनरी

बेल्जियम के सहायक कोच बने हेनरी

फ्रांस के पूर्व फुटबॉल स्टार खिलाड़ी थिएरी हेनरी को बेल्जियम की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का नया सहायक कोच नियुक्त किया गया है। टीम के राष्ट्रीय मुख्य कोच रॉबटरे मार्टिनेज ने शुक्रवार को इसकी घोषणा...

बेल्जियम के सहायक कोच बने हेनरी
एजेंसीSat, 27 Aug 2016 04:07 PM
ऐप पर पढ़ें

फ्रांस के पूर्व फुटबॉल स्टार खिलाड़ी थिएरी हेनरी को बेल्जियम की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का नया सहायक कोच नियुक्त किया गया है। टीम के राष्ट्रीय मुख्य कोच रॉबटरे मार्टिनेज ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

हेनरी ने ट्वीट किया, ‘‘टीम के सहायक कोच के रूप में नियुक्त होकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मार्टिनेज और रॉयल बेल्जियन फुटबॉल महासंघ का शुक्रिया। काफी उत्साहित हूं। इंतजार नहीं कर सकता।’’

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 39 वर्षीय हेनरी ने बार्सिलोना, जुवेंतस, आर्सेनल और मोनाको जैसे क्लबों के लिए काम किया है।

हेनरी के बारे में मार्टिनेज ने कहा, ‘‘हेनरी एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो जानते हैं कि पूर्ण रूप से एक साथ मानसिकता का विकास कैसे करना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हेनरी ने 1998 में विश्व कप खिताब जीता था और उनके साथ बड़ी उपलब्धियां हैं। वह काफी महत्वपूर्ण हैं। वह टीम में कुछ अलग और नए बदलाव लाएंगे।’’

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें