फोटो गैलरी

Hindi Newsबिजली विभाग के कैंप में लगवाएं नया कनेक्शन

बिजली विभाग के कैंप में लगवाएं नया कनेक्शन

नोएडा। वरिष्ठ संवाददाताप्रदेश सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में शहर के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 स्वर्ण सहित 29 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को भी तैराकों ने उम्दा...

बिजली विभाग के कैंप में लगवाएं नया कनेक्शन
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 21 May 2017 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता

प्रदेश सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में शहर के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 स्वर्ण सहित 29 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को भी तैराकों ने उम्दा प्रदर्शन किया। लखनऊ में खेली जा रही प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाओं में सोमवार को भी शहर के तैराक भाग लेंगे। लिहाजा पदकों की संख्या अभी और बढ़ने की उम्मीद है।

सुहानी ने विभिन्न व्यक्तिगत स्पर्धाओं में चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। लिहाजा उनका ओवरऑल चैंपियन चुना जाना लगभग तय है। वहीं लड़कों के वर्ग में कबीर बाबा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्नेहा पटनायक भी स्वर्ण पदक झटकने में कामयाब रहीं। शहर के तैराकों ने पांच स्वर्ण पदक रिले स्पर्धा में भी जीते। सोमवार को विभिन्न वर्गों की 10 से अधिक स्पर्धाएं होनी हैं। इन सभी में शहर के तैराक भाग लेंगे। इन स्पर्धाओं में भी शहर के तैराकों से कम से कम चार स्वर्ण पदक सहित 10 पदक जीतने की उम्मीद है। जिला तैराकी संघ के सचिव सुरेश देशवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के आखिरी दिन हमारे तैराक कई पदक जीतेंगे। मेरठ मंडल ओवरऑल चैंपियन बनेगा।

स्वर्ण पदक जीतने वाले तैराक

सुहानी जैन : शहर की इस तैराक ने प्रतियोगिता में चार व्यक्तिगत स्वर्ण पदक अपने नाम किए। स्टेप बाई स्टेप स्कूल की इस छात्रा ने 50 मीटर बटरफ्लाई, 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले, 50 मीटर बैक स्ट्रोक और 50 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक झटके। रिले स्पर्धा में भी इस तैराक ने मेरठ मंडल को स्वर्ण पदक दिलाया।

कबीर बावा : कबीर बावा ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक में अच्छा प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक झटका। कबीर ने अन्य स्पर्धाओं में रजत पदक भी जीता।

स्नेहा पटनायक : स्नेहा ने 200 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक जीता। रिले में भी अन्य खिलाड़ियों के साथ मिलकर स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं।

इन तैराकों ने भी पदक जीते

आर्यन सिंह, देवांगना, प्रिशा पंजवानी, हृदय चंद्रा, अंशिता कठैत ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में रजत पदक अपने नाम किया। लड़कों के वर्ग की रिले स्पर्धा में भी रजत पदक मिला। स्नेहा पटनायक ने रजत और देवांगना ने कांस्य पदक अपने नाम किया। आमात्रा शांडिल्य ने रजत पदक जीता। आरुषि ने रजत, दिव्या ने कांस्य, वेदांत ने कांस्य, अनन्या अग्रवाल ने रजत पदक झटके।

मेरठ मंडल 12 साल से लगातार चैंपियन

जनपद के तैराकों के बल पर मेरठ मंडल 12 वर्षों से लगातार राज्य तैराकी प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन बनता आ रहा है। खासकर लड़कियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस वर्ष भी तैराकों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। जूनियर राज्य तैराकी प्रतियोगिता में भी शहर के तैराकों का दबदबा रहा है। कई वर्षों से इस प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन भी मेरठ रहा है। इस बार 27 मई से मेरठ में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। हालांकि इस बार बीते वर्ष की ओवरऑल चैंपियन रही आलिया सिंह प्रतियोगिता में भाग नहीं ले रही हैं। ऐसे में अन्य तैराकों को स्वर्ण पदकों की संख्या बढ़ाने के लिए दमखम दिखाना होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें