फोटो गैलरी

Hindi Newsकैब चालक की हत्या करके शव सेक्टर चाई में फेंका

कैब चालक की हत्या करके शव सेक्टर चाई में फेंका

शहर के सेक्टर चाई में गुरुवार सुबह एक कैब चालक का शव मिला है। उसकी हत्या करके शव को यहां फेंका गया है, ऐसी आशंका जताई जा रही है। हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश की गई है। कैब चालक की कार दीवार से...

कैब चालक की हत्या करके शव सेक्टर चाई में फेंका
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 18 May 2017 08:12 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के सेक्टर चाई में गुरुवार सुबह एक कैब चालक का शव मिला है। उसकी हत्या करके शव को यहां फेंका गया है, ऐसी आशंका जताई जा रही है। हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश की गई है। कैब चालक की कार दीवार से टकराई हुई हालत में मिली है, जबकि शव कार से बाहर मिला है। पुलिस का कहना है कि हत्या कहीं और की गई है और शव को उसके बाद चाई सेक्टर लाया गया है।

मूल रूप से बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र में मूढ़ी बकारपुर गांव का रहने वाला (28 वर्षीय) अरविंद कैब चालक था। वह गाजियाबाद की ग्लो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की कार चलाता था। उसने एक सप्ताह पहले यह नौकरी शुरू की थी। बुधवार की शाम फैक्टरी का स्टाफ छोड़ने वह ग्रेटर नोएडा आया था। सभी लोगों को घर छोड़ने के बाद अरविंद रात तक वापस फैक्टरी पर नहीं लौटा। गुरुवार की सुबह उसका शव सेक्टर चाई में सड़क किनारे मिला। उसकी कार दीवार से टकराई हुई हालत में मिली है, जिसको देखकर आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश की है, जिससे समझा जाए कि अरविंद की मौत सड़क हादसे में हुई है।गुरुवार सुबह मिले शव की पहचान दोपहर बाद हुई।

पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों और फैक्टरी के मालिकों को दी। परिजन मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अरविंद के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। उसके कान से खून निकल रहा था।

एसपी देहात सुनीति का कहना है कि परिजन किसी रंजिश से इंकार कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या करके शव को चाई सेक्टर में लाया गया है। जल्दी घटना से पर्दा उठाया जाएगा। फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट पुलिस की जांच में अहम भूमिका निभाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें