फोटो गैलरी

Hindi Newsमहिलाओं की सुरक्षा के लिए व्हाट्सएप ग्रुप

महिलाओं की सुरक्षा के लिए व्हाट्सएप ग्रुप

दिल्ली पुलिस ने महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हिम्मत व्हाट्सएप ग्रुप एवं हाइक पर ग्रुप बनाया है। इस पर रात में सफर करने वाली महिलाएं आटो या अपने कैब का नंबर एवं डिटेल्स साझा कर सकती हैं। पुलिस...

महिलाओं की सुरक्षा के लिए व्हाट्सएप ग्रुप
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 26 Feb 2015 09:22 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हिम्मत व्हाट्सएप ग्रुप एवं हाइक पर ग्रुप बनाया है। इस पर रात में सफर करने वाली महिलाएं आटो या अपने कैब का नंबर एवं डिटेल्स साझा कर सकती हैं।

पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने बुधवार को इस सेवा का शुभारंभ किया। इससे पहले ही केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हिम्मत मोबाइल एप लांच किया था। इसके माध्यम से महिलाएं कंट्रोल रूम से सीधे जुड़ी हुई थीं, लेकिन  एंड्रॉयड मोबाइल फोन पर ही यह सेवा उपलब्ध है। मगर व्हाट्सएप और हाइक दूसरे ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी काम करते हैं। इसलिए पुलिस ने व्हाट्सएप एवं हाइक पर ग्रुप बनाया है। यह ग्रुप 8800001091 मोबाइल नंबर पर उपलब्ध है। इस पर महिलाएं जिस कैब या ऑटो से सफर करेंगी उसका नंबर एवं चालक की फोटो भेज सकती है। इसके माध्यम से महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें