फोटो गैलरी

Hindi Newsबीएसएनएल कर्मी को ठगने वाला नाइजीरियन लंदन फरार

बीएसएनएल कर्मी को ठगने वाला नाइजीरियन लंदन फरार

भारत संचार निगम लिमिटेड की महिला कर्मी के साथ ठगी करने वाला नाइजीरियन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दिल्ली में अपने ठिकाने को छोड़कर लंदन फरार हो गया। नाइजीरियन ने पार्सल भेजने के नाम पर महिला से 28...

बीएसएनएल कर्मी को ठगने वाला नाइजीरियन लंदन फरार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 27 Sep 2015 07:38 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत संचार निगम लिमिटेड की महिला कर्मी के साथ ठगी करने वाला नाइजीरियन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दिल्ली में अपने ठिकाने को छोड़कर लंदन फरार हो गया। नाइजीरियन ने पार्सल भेजने के नाम पर महिला से 28 हजार रुपयों की ठगी की थी। आरोपी का गिरोह भारत में 50 लोगों के साथ लाखों रुपये की ठगी कर चुका है।

18 मई को सारन थाना पुलिस ने ठगी की शिकार जवाहर कॉलोनी निवासी अनुराधा की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। पीड़ित महिला के पास 18 मई को निरूपा शर्मा नाम की महिला का फोन आया था। फोन करने वाली महिला ने पीड़ित महिला से कहा कि आपका पार्सल आया है कि 28 हजार रुपये जमा करवा दो। बीएसएनएल कर्मी ने सोचा कि पति ने ऑनलाइन खरीदारी की होगी। इसलिए उन्होंने महिला द्वारा बताए गए बैंक अकाउंट में रुपये जमा करवा दिए।

यह खाता दिल्ली बुराड़ी निवासी सुरेश सिंह के नाम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में था। 28 हजार रुपये जमा करवाने के बाद महिला के पास फिर से 84 हजार रुपये जमा करवाने के लिए फोन आया। इस पर पीड़ित महिला को ठगी होने का अहसास हो गया और उन्होंने एसीपी मुजेसर को शिकायत दे दी थी।

तभी से ही सारन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। यह गिरोह दिल्ली मोहन गार्डन में रहता है। सारन थाना एसएचओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के गिरोह ने सन्नी बाबा वेंचर्स निज नाम की फर्म के विजिटिंग कार्ड छपवाए हुए थे। आरोपी ने इसी फर्म के नाम पर टाटा स्काई की डिश अपने कमरे पर लगवाई थी।

पुलिस टाटा स्काई डीलर से उसका पता लेकर उसके कमरे पर पहुंची तो कमरा बंद मिला। पुलिस अगले दिन फिर पहुंची तो आरोपी के मकान मालिक ने बताया कि वह किराया चुकता कर चला गया है। जांच में पता चला कि आरोपी आईजीआई एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़कर लंदन फरार हो गया है। आरोपी के दो साथी अभी दिल्ली में ही हैं। पुलिस की उनकी तलाश में जुटी हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें