मोबाइल एप्प से सदस्य बनाएगी कांग्रेस
युवाओं के बीच अपन आधार बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने ऑनलाइन और मोबाइल एप्प के जरिए सदस्य बनाने का अभियान शुरु किया है। सोमवार दिन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व उनकी पत्नी गुरशरण कौर ने अपने आवास...
युवाओं के बीच अपन आधार बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने ऑनलाइन और मोबाइल एप्प के जरिए सदस्य बनाने का अभियान शुरु किया है। सोमवार दिन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व उनकी पत्नी गुरशरण कौर ने अपने आवास पर इस अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने बताया कि इस अभियान के साथ अब कोई भी आसानी से कांग्रेस का सदस्य बन सकता है।
पहले सदस्य बनने के लिए कांग्रेस के किसी नेता से संपर्क करना पड़ता था। माकन ने बताया कि सदस्य बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। जबकि, विद आईएनसी एप्प के जरिए स्मार्ट फोन के जरिए भी सदस्य बनने का आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा, कांग्रेस के फेसबुक पेज के जरिए भी सदस्य बना जा सकता है। इन तीनों तरीके से आवेदन करने पर कांग्रेस के कार्यकर्ता आवेदनकर्ता से मुलाकात करेंगे और उन्हें सदस्य बनाएंगे।