फोटो गैलरी

Hindi Newsउत्तर भारत में शीतलहर जारी

उत्तर भारत में शीतलहर जारी

उत्तर भारत में शीतलहर जारी है। इसकी वजह से रेल और हवाई यातायात से प्रभावित हुआ है। उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में कोहरे और भीषण सर्दी की वजह से लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे। अगले 24 घंटों...

उत्तर भारत में शीतलहर जारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 22 Dec 2014 10:12 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर भारत में शीतलहर जारी है। इसकी वजह से रेल और हवाई यातायात से प्रभावित हुआ है। उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में कोहरे और भीषण सर्दी की वजह से लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे। अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और अधिक गिरावट आने की उम्मीद जताई है।

उत्तर प्रदेश
पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण आ रही सर्द हवाओं से उत्तर प्रदेश में गलन बढ़ गई है। प्रदेश में कोहरे के कारण रेल और हवाई यातायात प्रभावित रहा। कड़ाके की ठंड के कारण यूपी सरकार ने कक्षा 12 तक के सभी हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों 28 दिसंबर तक बंद कर दिए हैं। कोहरजनित हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई।

मेरठ सबसे ठंडा
-2.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया मेरठ का न्यूनतम पारा, जो प्रदेश में सबसे कम है
-1.9 डिग्री दर्ज किया गया हिंडन का अधिकतम तापमान जो देश में सबसे कम रहा
-5.0 डिग्री रहा लखनऊ का न्यूनतम पारा सोमवार को, अभी राहत की उम्मीद नहीं


बिहार
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हिमपात होने से बिहार भी प्रभावित हुआ है। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान करीब चार डिग्री नीचे गिरा। न्यूनतम तापमान के छह डिग्री पर जाने के साथ ही राज्य में पिछले साल की ठंड का रिकॉर्ड टूट गया। पिछले साल 13 जनवरी को न्यूनतम पारा सबसे कम सात डिग्री दर्ज किया गया था।

पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा
-6.0 डिग्री पटना का न्यूनतम तापमान रहा, इससे पिछले साल रिकॉर्ड टूट गया है
-5.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया गया का पारा जो बिहार का सबसे ठंडा स्थान रहा
-08 किलोमीटर की रफ्तार से राज्य में चली रही हैं ठंडी पछुआ हवाएं, कंपकपी बढ़ी
-24 और 25 दिसंबर को बिहार में फिर से बादल छा सकते हैं, कोहरे के आसार

उत्तराखंड
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हिमपात हो रहा है। गलन बढ़ने से लोगों को ठिठुरन भरी सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री हरीश रावत दिसंबर में केदारनाथ पहुंचने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ में कठिन परिस्थितियों में केदारनाथ में पुननिर्माण कार्य में जुटे मजदूरों से मुलाकात कर उनकी हौंसला अफजाई की।

बर्फबारी में सीएम का दौरा
-0.2 फीट बर्फ गिरी केदारनाथ के पहाड़ी इलाकों में सोमवार को  
-0.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया केदारनाथ में, मुख्यमंत्री का दौरा
-50 हजार शीतकालीन यात्रा के लिए तीर्थयात्राी उत्तराखंड पहुंच चुके हैं

झारखंड
 झारखंड में कुहासे और ठंड से जनजीवन प्रभावित है। धनबाद, डाल्टनगंज, गढ़वा, जमशेदपुर, कोडरमा और अन्य जिलों में सुबह घने कुहासे छाए रहे।   कुहासे के कारण गरीब रथ आठ घंटे, जम्मूतवी आठ घंटे लेट से आई, जबकि स्वर्णजयंती 21 घंटे लेट चल रही है। विमानसेवाएं भी लेट रहीं। डाल्टनगंज, धनबाद और गढ़वा जैसे स्थानों में सुबह में दृश्यता सौ मीटर से भी कम रही।

रांची में ठिठरन बढ़ी
-3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया रांची के कांके का न्यूनतम तापमान
-9.0 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया सोमवार को जमशेदपुर में
-8.6 डिग्री तापमान रहा डाल्टनगंज का, दो दिनों तक मौसम नहीं बदलेगा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें