फोटो गैलरी

Hindi News उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने वालों की संख्या तेजी बढ़ी

उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने वालों की संख्या तेजी बढ़ी

देश में उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मानव संसाधन मंत्रलय के उच्च शिक्षा सर्वेक्षण के आंकड़े बताते हैं कि साल में उच्च शिक्षा में नामांकन करने वालों की संख्या में...

 उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने वालों की संख्या तेजी बढ़ी
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 27 Nov 2014 09:44 PM
ऐप पर पढ़ें

देश में उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मानव संसाधन मंत्रलय के उच्च शिक्षा सर्वेक्षण के आंकड़े बताते हैं कि साल में उच्च शिक्षा में नामांकन करने वालों की संख्या में तकरीबन 42-45 लाख का इजाफा हो रहा है। जबकि चीन एवं अमेरिका में यह संख्या लाख से भी नीचे है।

मंत्रलय के अनुसार 2011-12 के दौरान 2.17 करोड़ लोगों ने उच्च शिक्षा में नामांकन कराया था। लेकिन अब 2012-13 का नया आंकड़ा आ गया है। अब यह संख्या बढ़कर 2.60 करोड़ हो गई है। इस प्रकार एक साल के भीतर छात्रों की संख्या में 43 लाख का इजाफा हुआ है। इस साल के आंकड़े अभी उपलब्ध नहीं हैं लेकिन यह संख्या करीब तीन करोड़ तक पहुंचने का अंदाजा है। नए आंकड़े जल्द जारी होंगे।

मंत्रलय के सूत्रों के अनुसार पिछले चार-पांच सालों के दौरान देश में तेजी से विश्वविद्यालयों, कालेजों, तकनीकी संस्थानों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। साथ ही स्कूल जाने वालों की संख्या बढ़ी है। कुल मिलाकर पढ़ने वाले बढ़ने से उच्च शिक्षा में जाने वालों की संख्या भी बढ़ी है। मौजूदा आंकड़ों को देखें तो इस समय अमेरिका में उच्च शिक्षा में नामाकन करने वालों की संख्या करीब 2.05 करोड़, चीन में 3.10 करोड़ के करीब होने का अनुमान है। उच्च शिक्षा में नामांकन के मामले में भारत चीन के भारत विश्व का दूसरा बड़ा राष्ट्र है। लेकिन जिस तेजी से भारत में पढ़ने वाले बढ़ रहे हैं, उससे आने वाले दिनों में भारत चीन को भी पछाड़ सकता है।

मंत्रलय के अनुसार अभी उच्च शिक्षा में प्रवेश दर भारत में 19 फीसदी के करीब है। इसका मतलब यह है कि उच्च शिक्षा में जाने योग्य 100 में से 19 छात्र उच्च शिक्षा ले रहे हैं। 2017-18 तक इसे 25 तथा 2020-21 तक 30 करने का लक्ष्य है। विकसित देशों में प्रवेश दर 40-50 फीसदी के बीच रहती है।  2020-21 तक भारत में उच्च शिक्षा में पढ़ने वाले पांच करोड़ से भी अधिक हो जाने का अनुमान है।
भारत में उच्च शिक्षण संस्थान
-देश में 44 केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं
-198 निजी विश्वविद्यालय हैं
-129 डीम्ड विश्वविद्यालय हैं
-राज्य विवि भी जोड़ लिए जाएं तो विश्वविद्यालयों की कुल संख्या 640 है
-करीब 36 हजार कालेज हैं
-करीब 12 हजार पेशेवर कालेज हैं।
कहां कितने छात्र ?
86 फीसदी बैचलर कोर्स में
12 फीसदी पीजी कोर्स में
1 फीसदी रिसर्च
1 फीसदी डाक्टरेट

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें