फोटो गैलरी

Hindi Newsत्रिलोकपुरी में सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक कर्फ्यू में ढील

त्रिलोकपुरी में सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक कर्फ्यू में ढील

त्रिलोकपुरी में शुक्रवार सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई। पूर्वी दिल्ली के डीसीपी अजय कुमार ने बताया कि कर्फ्यू में ढील लगातार बढ़ाई जा रही है। धारा-144 कब तक हटेगी, इस बावत...

त्रिलोकपुरी में सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक कर्फ्यू में ढील
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 31 Oct 2014 10:13 PM
ऐप पर पढ़ें

त्रिलोकपुरी में शुक्रवार सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई। पूर्वी दिल्ली के डीसीपी अजय कुमार ने बताया कि कर्फ्यू में ढील लगातार बढ़ाई जा रही है। धारा-144 कब तक हटेगी, इस बावत उन्होंने कहा कि इस बारे में फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा शुक्रवार को कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। कफ्यरू में ढील के बावजूद आरएएफ और दिल्ली पुलिस की टीम इलाके में हालात पर निगरानी रख रही है। दोनों दल ने पूरे इलाके में मार्च भी किया। शुक्रवार को सुबह से ही इलाके में चहल पहल रही। इस दौरान लोगों ने अपने जरूरी काम भी किए।   

जागरण को 10 बजे तक की अनुमति : पुलिस ब्लॉक 20 में जागरण का आयोजन करने वालों को रात दस बजे तक आयोजन करने की अनुमति दी है, शुक्रवार को माता की चौकी पर जागरण किया जाना है, इस बावत पुलिस और लोगों के बीच बातचीत चल रही है। हालांकि लोग पूरी रात जागरण की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जागरण पूरी रात होता है, इस बात को लेकर पुलिस अधिकारियोंऔर स्थानीय लोगों के बीच बातचीत चल रही है।
लोगों ने नमाज की अता: शुक्रवार दोपहर लोगों ने ब्लॉक 27 में नमाज अदा की। इसी ब्लॉक में स्थित डिपो में डीटीसी की बसें भी आईं। इलाके में तनाव बढ़ने के बाद से बसों को डिपो में नहीं लाई गई थी। इस दौरान डिपो को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें