महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म
एक महिला को अगवा कर उससे सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता के साथ चार दिन पहले अगवा कर घटना को अंजाम दिया गया। महिला को अगवा करके भरतपुर ले जाया गया ता। शनिवार को...
एक महिला को अगवा कर उससे सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता के साथ चार दिन पहले अगवा कर घटना को अंजाम दिया गया। महिला को अगवा करके भरतपुर ले जाया गया ता। शनिवार को राजस्थान पुलिस की ओर से जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद के गुड़गांव पुलिस ने सिविल लाइन थाना में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया गया है जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
पीड़ित महिला के बयान के आधार पर जिले सिंह नामक युवक समेत तीन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि राजीव नगर निवासी यह महिला अपने पति के साथ रहती है। 18 सितंबर को राजीव चौक के पास ऑटो में बैठ रही थी उसी समय तीन लोगों ने उसे अगवा कर कार में बैटा लिया। अपने बयान में महिला ने बताया है कि तीनों युवकों ने उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के बयान पर भरतपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर गुड़गांव पुलिस को मामला सौंप दिया।