फोटो गैलरी

Hindi Newsहुडा प्रशासक ने विकास कार्यो का लिया जायजा

हुडा प्रशासक ने विकास कार्यो का लिया जायजा

फरीदाबाद। विरष्ठ संवाददाता। हिरयाणा शहरी विकास प्रािधकरण (हुडा) प्रशासक सुप्रभा दहिया ने मंगलवार को सूरजकुंड रोड, रेलवे अंडरपास व बाईपास रोड के अलावा मलेरना पुल के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस...

हुडा प्रशासक ने विकास कार्यो का लिया जायजा
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 22 Apr 2014 11:46 PM
ऐप पर पढ़ें

फरीदाबाद। विरष्ठ संवाददाता। हिरयाणा शहरी विकास प्रािधकरण (हुडा) प्रशासक सुप्रभा दहिया ने मंगलवार को सूरजकुंड रोड, रेलवे अंडरपास व बाईपास रोड के अलावा मलेरना पुल के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जल्द से जल्द इन प्रोजेक्ट्स को पूरा करें। चुनावी डय़ूटी से लौटने के बाद हुडा प्रशासक सुप्रभा दहिया ने अधिकारियों के साथ एक बैठक ली,जिंसमें शहर में चल रहे सभी प्रोजेक्ट्स से संबिंधत विकासकार्यो की समीक्षा की।

बुधवार सुबह हुडा प्रशासक ने अधिकारियों के साथ सूरजकुंड रोड का जायजा लिया। जहां उन्होंने सड़क निर्माण की धीमी गति पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सड़क निर्माण में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ओल्ड रेलवे अंडरपास प्रोजेक्ट्स का जायजा लिया। इस दौरान फतेहपुर चंदीला गांव के लोगों ने हुडा प्रशासक से कहा कि सड़क में जमीन चले जाने के बाद स्कूल छोटा पड़ जाएगा। इसके चलते स्कूल के समीप में खाली पड़ी जमीन स्कूल के नाम पर की जाए।

इसे लेकर हुडा प्रशासक ने इस पर विचार करने के लिए ग्रामीणों को भरोसा िदलाया। दरअसल, गांव के लोगों ने जमीन की इस मांग को लेकर िपछले सप्ताह इस अंडरपास का काम रुकवा दिया था, लेकिन हुडा प्रशासक का आश्वासन मिलने के बाद गांव के लोग अंडरपास का काम शुरू कराने पर सहमत हो गए। इसके बाद हुडा प्रशासक ने बाईपास रोड व मलेरना पुल पर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। हुडा प्रशासक सुप्रभा दहिया ने बताया कि रेलवे अंडरपास करीब एक महीने में शुरू कराया जाएगा।

इससे शहरवािसयों को राहत मिलेगी। इसी तरह बाईपास रोड के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने को कहा है। खेड़ी पुल चौक की िडजाइन फाइनल हो गई है। जल्द ही उस पर काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा अगले तीन से चार महीने के बाद मलेरना पुल बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद शहर की कनेिक्टविटी और भी बेहतर हो जाएगी। प्रत्येक मंगलवार को शहर में चल रहे इन विकासकार्यो की समीक्षा की जाएगी। ं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें