फोटो गैलरी

Hindi Newsयोगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम, केशव और दिनेश होंगे डिप्टी

योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम, केशव और दिनेश होंगे डिप्टी

...

एजेंसीSat, 18 Mar 2017 10:56 PM

भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाक्टर दिनेश शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में शनिवार को उनके नाम का ऐलान हुआ।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने बताया कि योगी आदित्यनाथ को सर्वसम्मति से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया गया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लखनऊ के मेयर डाक्टर दिनेश शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब उत्तर प्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं।

प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री के ऐलान को लेकर करीब एक हफ्ते का इंतजार आज शाम खत्म हो गया और विधायक दल की बैठक में आदित्यनाथ को अप्रत्याशित रूप से प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया गया। गोरक्षापीठाधीश्वर आदित्यनाथ की छवि कट्टर हिन्दुत्ववादी नेता की है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने बताया कि योगी ने बैठक में आग्रह किया था कि उन्हें दो और सहयोगी दिए जाएं।

उप मुख्यमंत्री बनने के बाद मौर्य ने कहा कि वह भाजपा के सभी विधायकों का आभार प्रकट करते हैं। प्रदेश में सभी वर्गों के विकास के लिए काम किया जाएगा। आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में भाजपा के चौथे और कुल 21वें मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले कल्याण सिंह, रामप्रकाश गुप्ता तथा राजनाथ सिंह प्रदेश की भाजपा सरकारों में मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इनमें से कल्याण सिंह दो बार मुख्यमंत्री रहे हैं।

केशव प्रसाद मोर्य ने बैठक के बाद निकलकर जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का सीएम योगी आदित्यनाथ को बनाया गया है जबकि दूसरे दो उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। रविवार को योगी आदित्यनाथ सीएम के रूप में शपथ लेंगे।

कैबिनेट मंत्री और संसदीय बोर्ड के सदस्य वेंकैया नायडू ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बैठक में सुरेश खन्ना ने योगी आदित्यनाथ के नाम का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को 11 लोगों ने अनुमोदन किया। इसके बाद हमारी पार्टी की परंपरा के अनुसार मैंने कहा कि किसी और के नाम का प्रस्ताव है लेकिन किसी और का नाम नहीं आया। इसलिए योगी को विधान मंडल दल का नेता चुन लिया गया। इसके बाद मैंने इस फैसले की सूचना अमित शाह को दी।

उन्होंने कहा कि इसके बाद आदित्यनाथ ने कहा कि उन्हें दो लोगों की जरूरत है। इसके बाद मैंने योगी के इस प्रस्ताव के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात की। इसके बाद तय किया गया कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्य और दूसरे डिप्टी दिनेश शर्मा को बनाया गया। उन्होंने कहा कि रविवार को दोपहर 2.15 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह मौजूद रहेंगे।

योगी आदित्यनाथ: रोचक है अजय सिंह से योगी बनने की कहानी 

केशव प्रसाद मौर्यः चाय बेचकर की पढ़ाई, 18 साल रहे प्रचारक

UP: सीएम पद पर बोले मनोज सिन्हा,ना मेरा कोई दावा, ना ही रेस में शामिल

केशव मौर्य और योगी को CM बनाने की मांग, योगी दिल्ली से लखनऊ रवाना

योगी सरकार में डिप्टी सीएम बनेंगे डॉ. दिनेश शर्मा, पढ़ें अब तक का सफर

योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम, केशव और दिनेश होंगे डिप्टी1 / 5

योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम, केशव और दिनेश होंगे डिप्टी

इसके पूर्व, भाजपा राज्य मुख्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने नेता को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। इनमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य, योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ कल्याण सिंह के भी समर्थक शामिल थे। इस बीच, राज्य के मुख्य विपक्षी दल सपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल ने कहा कि उनकी पार्टी छह महीने तक प्रदेश की भाजपा सरकार का कामकाज देखेगी।

उन्होंने कहा कि अगर केन्द्र ने योगी आदित्यनाथ के जरिये प्रदेश में साम्प्रदायिकता फैलाने की कोशिश की तो हम छह महीने का समय नहीं देखेंगे। प्रदेश में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखना सपा का संकल्प है, इसके लिए हम कुछ भी कुर्बानी देंगे।

इस बीच, आदित्यनाथ के पिता आनन्द सिंह ने अपने पुत्र के मुख्यमंत्री बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या गुंडागर्दी है। उसे खत्म करना होगा। उम्मीद है कि आदित्यनाथ ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर निर्णय लेंगे।
    
इतिहास पर नजर डालें तो कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने 24 जून 1991 से छह दिसम्बर 1992 तक सरकार चलायी। वह राम मंदिर आंदोलन के दौरान पहली बार बहुमत पाई भाजपा की सरकार थी, मगर अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाये जाने के बाद उनकी सरकार बर्खास्त कर दी गई थी। उसके बाद वह 21 सितम्बर 1997 से 12 नवम्बर 1999 तक इस पद पर रहे।

राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के बाद राम प्रकाश गुप्ता कल्याण सिंह के स्थान पर प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री बने। हालांकि वह भी करीब छह महीने ही इस पद पर रहे। उनके बाद भाजपा सरकार के बाकी के कार्यकाल में राजनाथ सिंह करीब एक साल चार महीने तक मुख्यमंत्री रहे। हालांकि भाजपा का कोई भी मुख्यमंत्री पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर सका है। इसमें कल्याण सिंह ने अपने दूसरे कार्यकाल में सबसे ज्यादा करीब दो साल दो महीने सरकार चलायी। इसके अलावा राम प्रकाश गुप्ता 351 दिन और राजनाथ सिंह एक साल और करीब चार महीने तक मुख्यमंत्री रहे।

प्रदेश में अब तक सिर्फ अखिलेश यादव ही मुख्यमंत्री के तौर पर पांच साल का कार्यकाल पूरा कर सके हैं। बहरहाल, इस बार भाजपा ने पहली बार तीन चौथाई बहुमत हासिल किया है और माना जा रहा है कि इस सरकार का मुख्यमंत्री पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाला भाजपा का पहला मुख्यमंत्री होगा।

योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम, केशव और दिनेश होंगे डिप्टी2 / 5

योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम, केशव और दिनेश होंगे डिप्टी

केशव मौर्य और योगी को CM बनाने की मांग
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भाजपा मुख्यमंत्री के नाम पर विचार कर रही है। बताया जा रहा है कि आज (शनिवार) शाम को विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री का नाम तय होगा। वहीं यूपी भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या और योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने की मांग भी तेज हो चुकी है। इसी को देखते हुए भाजपा के केंद्रीय नेताओं ने योगी आदित्यानाथ को सुबह दिल्ली बुलाया था।

योगी दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने के बाद अब लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं। आज शाम पांच बजे यूपी के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा।

लखनऊ में केशव प्रसाद मौर्य के समर्थक उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग करने लगे हैं। मौर्या के समर्थक पोस्टर बैनर के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं।

मौर्या का इनकार
इस बीच शनिवार सुबर केशव प्रसाद मौर्या दिल्ली पहुंचे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिले। शाह से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि यूपी में सीएम पद के लिए कोई रेस नहीं।

योगी के लिए भी प्रदर्शन
यूपी में योगी आदित्यनाथ को भी मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज होने लगी है। लखनऊ में उनके समर्थक हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। ये लोग योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। वहीं योगी आदित्यनाथ को दिल्ली भी बुलाया गया है।

योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम, केशव और दिनेश होंगे डिप्टी3 / 5

योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम, केशव और दिनेश होंगे डिप्टी

ऋषिकेश में रहे दो साल
योगी आदित्यनाथ उर्फ अजय बिष्ट ऋषिकेश के इन्द्रानगर में दो साल रहे है। अशोक भद्री के आवास में रहकर उन्होंने श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज से इंटर की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद उन्होंने कोटद्वार से बीएसी की पढ़ाई की। अपने भाई की शादी में पिछले वर्ष यमकेश्वर स्थित गांव में पहुंचे योगी अपने पुराने मकान मालिक से मिलना नही भूले। योगी भाई की शादी में जाने से पहले अशोक भ्रदी के आवास इन्द्रानगर पहुंचे थे। जहां स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया था। उनके भाई के मित्र विनोद भट्ट ही उन्हें लेकर गांव पहुंचे थे।

ऋषिनगरी में भी है पीठ की धर्मशाला
ऋषिनगरी में लक्ष्मणझूला स्थित योगेन्द्र श्री शीलनाथ समाधि मंदिर व धर्मशाला गोरखपुर पीठ का ही अंग है। योगी जब भी ऋषिनगरी पहुंचते है, तो शीलनाथ मंदिर में आना नही भूलते है। ऋषिकेश निवासी विनोद भट्ट बताते है कि पिठली दफा जब वह अपने भाई की शादी में पहुंचे थे तो उन्होंने अपनी वाई श्रेणी की सुरक्षा को दिल्ली वापस भेज दिया था। उन्होंने कहा था कि उनको अपने मूल गांव जाने के लिए कोई सुरक्षा नही चाहिये। उत्तराखंड की शांत वादियों में सुरक्षा की कोई जरुरत नही है।

योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम, केशव और दिनेश होंगे डिप्टी4 / 5

योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम, केशव और दिनेश होंगे डिप्टी

पौड़ी के गांव में पले बढ़े हैं यूपी के नए सीएम
यूपी के नए सीएम योगी आदित्यनाथ का मूल नाम अजय बिष्ट है। योगी का जन्म पांच जून 1972 को पौड़ी जनपद के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पंचूर गांव में हुआ है। बचपन से मेधावी छात्र रहे योगी का परिवार आज भी गांव में रहता है। हालांकि सन्यास लेने के बाद वो परिवार से नाता खत्म कर चुके हैं।

आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में रेंजर पद से रिटायर होकर, भाजपा में 2000-2003 के दौरान यमकेश्वर मंडल इकाई के अध्यक्ष रहे हैं। बिष्ट परिवार को करीबी से जानने वाले स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता धीरेंद्र कुकरेती के मुताबिक उनका एक भाई शैलेंद्र बिष्ट गढ़वाल रायफल में है, जबकि दूसरा महेंद्र बिष्ट यमकेश्वर (बिथ्याणी) में योगी द्वारा शुरू किए गए गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय का संचालन करते हैं। उनका बड़ा भाई, कोटद्वार - ऋषिकेश रूट पर अपनी बस चलाते हैं। योगी को जानने वाले राजीव कंडवाल बताते हैं कि अजय बिष्ट से आदित्यनाथ बनने का सफर 1994 में शुरू हुआ। तब अजय बिष्ट कोटद्वार डिग्री कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रहे थे। उस समय गोरखपुर मठ के प्रमुख महंत अवैद्यनाथ थे, जो योगी के रिश्ते में मामा लगते थे। महंत अवैद्यनाथ भी यमकेश्वर ब्लॉक के ही कांडी गांव के रहने वाले थे। अवैद्यनाथ ने अपने भांजे को अपने उत्तराधिकारी चुन कर उन्हें उन्हें दीक्षा दी। हालांकि सन्यास लेने के बाद वो परिवार से नाता खत्म कर चुके हैं। हाल में वो पिछले महीने स्थानीय भाजपा प्रत्याशी ऋतु खंडूडी के प्रचार के लिए यमकेश्वर में आए थे, हालांकि तब भी वो अपने घर नहीं गए।

योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम, केशव और दिनेश होंगे डिप्टी5 / 5

योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम, केशव और दिनेश होंगे डिप्टी