फोटो गैलरी

Hindi Newsदरिंदगी: गोरखपुर की युवती से ट्रेन में सामूहिक दुष्कर्म

दरिंदगी: गोरखपुर की युवती से ट्रेन में सामूहिक दुष्कर्म

कुरुक्षेत्र से पलवल के बीच चलने वाली लोकल ट्रेन में मंगलवार तड़के दो यात्रियों ने 19 वर्षीय एक युवती से दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देकर दोनों यात्री कुरुक्षेत्र स्टेशन पर उतर गए। सुधबुध खो बैठी...

दरिंदगी: गोरखपुर की युवती से ट्रेन में सामूहिक दुष्कर्म
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 25 Apr 2017 11:53 PM
ऐप पर पढ़ें

कुरुक्षेत्र से पलवल के बीच चलने वाली लोकल ट्रेन में मंगलवार तड़के दो यात्रियों ने 19 वर्षीय एक युवती से दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देकर दोनों यात्री कुरुक्षेत्र स्टेशन पर उतर गए। सुधबुध खो बैठी युवती उसी ट्रेन में सवार होकर फरीदाबाद पहुंच गई। जीआरपी ने युवती का मेडिकल कराकर जीरो एफआईआर दर्ज करते हुए जांच के लिए कुरुक्षेत्र जीआरपी के पास भेज दिया है। 

यूपी के गोरखपुर की रहने वाली युवती ने फरीदाबाद जीआरपी को दी गई शिकायत में बताया कि वह 18 अप्रैल को वैष्णो माता के दर्शन करने गई थी। 24 अप्रैल को वापसी में वह चंडीगढ़ मंशा देवी के दर्शन करने चली गई। वहां से दिल्ली आने के लिए कालका मेल में सवार हो गई, लेकिन गलती से करनाल स्टेशन पर उतर गई। रात करीब ढाई बजे वह पलवल से दिल्ली होते हुए कुरुक्षेत्र जा रही ईएमयू में बैठ गई। 

युवती ने बताया कि करनाल और कुरुक्षेत्र के बीच उस डिब्बे में दो यात्री पहले से ही बैठे थे। दोनों ने उसे अकेला देखकर पकड़ लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस का मानना है कि उस समय तड़के तीन से साढ़े तीन बजे का समय रहा होगा। इसके बाद महिला उसी ट्रेन में बदहवास पड़ी रही। यह ट्रेन वापसी में पलवल के लिए चल दी। पलवल पहुंचकर ट्रेन फिर जब कुरुक्षेत्र के लिए चली तब महिला को होश आया। तब तक किसी ने उसकी सुध नहीं ली। फरीदाबाद पहुंचते हुए एक महिला यात्री को उसने आपबीती सुनाई। महिला यात्री उसके साथ फरीदाबाद में उतरी और जीआरपी के पास ले गई।

थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि जीरो एफआईआर दर्ज करवाकर युवती मेडिकल करवाया गया तथा उपनिरीक्षक पौरुष कुमार के नेतृत्व में महिला को कुरुक्षेत्र भेज दिया गया। अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें