फोटो गैलरी

Hindi Newsविजयादशमी: धू-धू कर जलेंगे रावण, कुंभकरण एवं मेघनाथ

विजयादशमी: धू-धू कर जलेंगे रावण, कुंभकरण एवं मेघनाथ

मंगलवार को अश्विन मास के शुक्ल पक्ष दशमी तिथि को गुड़गांव समेत समस्त भारत में अच्छाई पर बुराई के प्रतीक के रूप में मनाया जाएगा। गुड़गांव जिले में 35 से ज्यादा स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन होगा।...

विजयादशमी:  धू-धू कर जलेंगे रावण, कुंभकरण एवं मेघनाथ
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 11 Oct 2016 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

मंगलवार को अश्विन मास के शुक्ल पक्ष दशमी तिथि को गुड़गांव समेत समस्त भारत में अच्छाई पर बुराई के प्रतीक के रूप में मनाया जाएगा। गुड़गांव जिले में 35 से ज्यादा स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन होगा। इसके अलावा नवरात्र की महानवमी के पश्चात मंगलवार को दुर्गा विसर्जन भी श्रद्धालुओं द्वारा उल्लास के साथ मनाया जाएगा। विजयादशमी और दुर्गा विसर्जन के मद्देनजर पुलिस एवं जिला प्रशासन ने जरूरी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। शहर मे सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

शहर के मध्य गौशाला मैदान में दशहरा मेला समिति की ओर से विजयदशमी का उत्सव आयोजित होगा। यहां 75 फीट के रावण का दहन होगा। कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले की ऊंचाई 70-70 फीट रखी गई है। यहां मुख्य अतिथि विधायक उमेश अग्रवाल होंगे। अध्यक्षता निवर्तमान मेयर विमल यादव करेंगे। अपराहन 4 बजे से यहां श्री दुर्गा रामलीला कमेटी जैकमपुरा की ओर से रामलीला का मंचन शुरू हो जाएगा। शाम 7 बजे के करीब राव कर दहन किया जाएगा। विशिष्ठ अतिथि के रूप में यहां मदन ग्रोवर, शरद गोयल, गजे सिंह कबलाना, राजीव बोहरा, राव भोपाल सिंह, कपिल भारद्वाज होंगे। आयोजन समिति के उप प्रधान अनिल आर्या ने बताया कि इस भव्य मेले में एक लाख के करीब लोग शामिल होते हैं। 

लेजरवैली में जलेगा सबसे ऊंचा 80 फीट का रावण
सेक्टर 29 स्थित लेजर वैली मैदान के सामने श्री बालाजी धार्मिक समिति की ओर से दशहरा उत्सव आयोजित होगा। इस उत्सव में सबसे बड़ा 80 फीट का रावण, 75 फीट का कुंभकरण एवं 70 फीट का मेघनाथ के पुतले का दहन होगा। समिति के संरक्षक संरक्षक पीपी गुप्ता ने दावा कि इस उत्सव में 10 हजार से ज्यादा लोग पहंुचेंगे। शहर का आयोजन शाम 7 बजे किया जाएगा। 

पायल सिनेमा के निकट ग्राउंड में चलेगा 70 फीट ऊंचा रावण
पायल सिनेमा के निकट गुरुग्राम सांस्कृतिक समिति के दशहरा उत्सव में 70 फीट का रावण, 68 फुट का कुंभकरण एवं 65 फीट के मेघनाथ के पुतले का दहन होगा। समिति के प्रधान उद्योगपति दिनेश अग्रवाल एवं महासचिव एडवोकेट रविंद्र जैन कहते हैं कि इस बार पर्यावरण की दृष्टी से आतीशबाजी पर ज्यादा जोर नहीं है। इस बार लेजर-शो भी किया जाएगा।

न्यू कालोनी में जलेगा 70 फीट का रावण
न्यू कालोनी गीता भवन के नजदीक मैदान में श्री सनातन धर्म सभा की ओर से विजयादशमी का उत्सव होगा। सुरेंद्र खुल्लर के मुताबिक यहां रावण का पुतला 70 फीट का होगा। इसके अलावा 65 फीट के कुंभकरण एवं 60 फीट का मेघनाथ का पुतला खड़ा होगा। रावण दहन के पूर्व ग्राउंड में ही रामलीला का मंचन होगा उसके पश्चात रावण दहन किया जाएगा। 

बच्चों की रामलीला होगी विशेष आकर्षण
सेक्टर तीन-पांच-छह आरडब्ल्यूए की ओर से सेक्टर 5 स्थित हुडा मैदान में दशहरा उत्सव आयोजित होगा। आरडब्ल्यूए के प्रधान दिनेश वशिष्ठ ने बताया कि यहां 35 फीट का रावण, 30 फीट का कंुभकरण एवं 25 फीट का मेघनाथ के पुतले का दहन होगा। खबर लिखे जाने तक यहां पुतले खडे़ किए जा रहे थे। यहां 8 साल से लेकर 16 साल तक बच्चों की रामलीला का मंचन भी होगा। उसके पश्चात रावण दहन का आयोजन होगा।

लेजर के जरिए होगा रावण का दहन
डीएलएफ फेज सिटी क्लब 5 में पिछले वर्षों की परम्परा को बरकार रखते हुए लेजर के जरिए रावण का दहन किया जाएगा। यहां रामलीला भी लेजर के जरिए दिखाई जाएगी। बड़ी संख्या में सभी उम्र के लोग यहां लेजर के जरिए रावण का दहन देखने के  लिए पहंुचते हैं। पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेते हुए दूसरों को भी आतिशबाजी से दूर रहने और अन्य विकल्प आजमाने की अपील करते हैं। एपी सेंटर में भी विजयादमी पर आकर्षक परम्परागत रामलीला का मंचन होगा। गीत संगीत से भरी यहां शाम में 15 मिनट के लिए लेजर के जरिए रावण दहन की लीला का मंचन होगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें