फोटो गैलरी

Hindi Newsउप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ऑड ईवन पर आज करेंगे फैसला

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ऑड ईवन पर आज करेंगे फैसला

दिल्ली में ऑड ईवन नंबर व्यवस्था की वापसी होगी। यह तय है। संभावना जताई जा रही है कि 15 फरवरी के आसपास लागू किया जा सकता है। इसका ऐलान मंगलवार को उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया करेंगे। इसके लिए दिल्ली...

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ऑड ईवन पर आज करेंगे फैसला
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 08 Feb 2016 10:02 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में ऑड ईवन नंबर व्यवस्था की वापसी होगी। यह तय है। संभावना जताई जा रही है कि 15 फरवरी के आसपास लागू किया जा सकता है। इसका ऐलान मंगलवार को उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया करेंगे। इसके लिए दिल्ली सरकार ने सभी विधानसभाओं में सर्वेक्षण कराया था।

इस सर्वेक्षण शुरुआती समीकरण बता रहे हैं कि दिल्ली वाले चाहते हैं कि इस व्यवस्था को लागू किया जाना चाहिए। हालांकि इस व्यवस्था का सबसे बड़ा लाभ यह हुआ था कि दिल्ली में जाम से लोगों को निजात मिली थी और प्रदूषण स्तर में भी कमी आई थी। सरकार की इस योजना के साथ कानून विद व समाज सेवी संगठन भी आगे बढ़कर आए थे।  सरकार इस पर आखिरी फैसला 10 फरवरी को सुनाएगी।  

सरकार इसे नए सिर से लागू करना चाहती है। बताया जा रहा है कि इसके लिए की गई रायशुमारी के दौरान आम जनता की तरफ से 1 लाख 83 हजार लोगों ने मिस कॉल से राय दी है और  29 हजार ने ऑन लाइन सुझाव दिए हैं। इसके अतिरिक्त 10 लाख लोगों को परिवहन विभाग की तरफ से भी फोन किया गया था।
 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें