फोटो गैलरी

Hindi Newsएसिड अटैक: एकतरफा प्यार में प्रेमी ने युवती पर फेंका था तेजाब

एसिड अटैक: एकतरफा प्यार में प्रेमी ने युवती पर फेंका था तेजाब

एकतरफा प्यार में युवक ने गुलिस्तां पर तेजाब फेंका था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि इसी युवक ने तेजाब फेंका था। जबकि आरोपी ने तेजाब फंेकने से मना किया...

एसिड अटैक: एकतरफा प्यार में प्रेमी ने युवती पर फेंका था तेजाब
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 05 Apr 2017 09:16 PM
ऐप पर पढ़ें

एकतरफा प्यार में युवक ने गुलिस्तां पर तेजाब फेंका था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि इसी युवक ने तेजाब फेंका था। जबकि आरोपी ने तेजाब फंेकने से मना किया है। 

पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक गुलिस्तां से एकतरफा प्यार करता था लेकिन उसकी शादी तय होने के बाद उसने अपना आपा खो दिया और इस वारदात को अंजाम दिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 21 मार्च की रात कैला भट्टा में घर में सो रही गुलिस्तां पर तेजाब फंेका गया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उसका इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है।  पुलिस ने इस मामले में दादरी निवासी शाहरूख  को गिरफ्तार किया है। शाहरूख दादरी में मीट की दुकान चलाता है।

मामा पर भांजी से बलात्कार का आरोप

पुलिस का कहना है कि  लगभग एक  साल पहले शाहरूख के घरवालों ने गुलिस्तां के लिए रिश्ता भेजा था। गुलस्तिां के पिता जलील ने इस रिश्ते को मना कर दिया था। इसके बाद शाहरूख ने गुलिस्तां से संपर्क किया और दोनों में बातचीत होती रही। इस दौरान शाहरूख गुलिस्तां पर शादी का  दबाव भी बनाने लगा। गुलिस्तां जब  विरोध करती थी तो तेजाब फेंकने की धमकी देता था।

घटना के बाद अस्पताल में भर्ती गुलिस्तां ने पुलिस व अपने घरवालों को शाहरूचा को नहीं बताया था। चार अप्रैल को शाहरूख गुलिस्तां को देखने सफदरजंग अस्पताल पहुंचा तो गुलिस्तां ने अपनी मां से सारी बातें बता दी। इसके बाद उसकी मां ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तफ्तीश तेज करते हुए आरोपी शाहरूख को गिरफ्तार कर लिया।

कार शो रूम में डकैती का खुलासा, दो गिरफ्तार

एसपी सिटी सलमान ताज पाटिल का कहना है कि वारदात स्थल से कुछ देरी पर एक सीसीटीवी में 3 लोग कैद हुए थे। पुुटेज साफ नहीं है लेकिन प्राथमिक जांच में इसमें शाहरूख लग रहा है। घटना के दौरान शाहरूख के साथ दो अन्य युवक भी थे। उनकी तलाश की जा रही है।

मैंने नहीं फेंका तेजाब 
वहीं इस मामले में शाहरूख ने खुद को बेकसूर बताया है। उसका कहना है कि वह उससे प्यार करता है और तेजाब की धटना सुनकर वह उसे देखने अस्पताल गया था। उसे लग रहा था  कि गुलिस्तां अपने जीवन के अंतिम दौर में है। इस लिए उसे देखने गया था। उसका कहना है अगर उसने तेजाब फंेका होता तो वह उसे देखने के लिए अस्पताल  क्यों जाता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें