फोटो गैलरी

Hindi Newsकपड़े के शोरूम में लाखों की चोरी, डीवीआर भी ले गए

कपड़े के शोरूम में लाखों की चोरी, डीवीआर भी ले गए

साहिबाबाद के श्यामपार्क एक्सटेंश में रविवार रात बदमाश एक शोरूम से लाखों के कपड़े व नगदी उड़ा ले गए। सोमवार सुबह पीड़ित शोरूम पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। चोर अपने बचाव के लिए सीसीटीवी फुटेज का...

कपड़े के शोरूम में लाखों की चोरी, डीवीआर भी ले गए
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 23 Jan 2017 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

साहिबाबाद के श्यामपार्क एक्सटेंश में रविवार रात बदमाश एक शोरूम से लाखों के कपड़े व नगदी उड़ा ले गए। सोमवार सुबह पीड़ित शोरूम पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। चोर अपने बचाव के लिए सीसीटीवी फुटेज का डीवीआर भी ले गए। पीड़ित ने साहिबाबाद थाने में मामले की शिकायत दी है।

राजेन्द्र नगर सेक्टर-5 में मनीष गुप्त अपने परिवार के साथ रहते हैं। श्याम पार्क एक्सटेंशन में उनका ऐरी कलेक्शन नाम से कपड़े का शोरूम है। मनीष ने बताया कि रविवार रात करीब दस बजे वह शोरूम बंद कर घर चले गए।

सोमवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने शोरूम खोला, तो अंदर कपड़े बिखरे मिले। रैक से कीमती कपड़े गायब थे। गल्ला खोल कर देखा, तो उसमें रखे करीब पांच हजार गायब थे। ऊपरी तल पर गए से भी कपड़े गायब मिले। छत की सीढ़ियों पर लगा दरवाजा टूटा मिला। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। मनीष गुप्त ने बताया कि करीब तीन लाख रुपये का कपड़ा चोरी हुआ है।

शातिर किस्म के थे बदमाश
पुलिस के अनुसार बदमाश शातिर किस्म के थे।  मनीष गुप्त ने शोरूम में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगा रखा है। बदमाशों को इसकी जानकारी थी, इसलिए चोर जाते समय डीवीआर भी चुरा ले गए। डीवीआर न होने से बदमाशों की फुटेज नहीं मिल पाई। एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है।

कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी
इंदिरापुरम के अहिंसा खंड - दो में सोमंत परिवार के साथ रहते हैं। सोमंत ने बताया कि रविवार शाम वह स्वर्ण जयंती पार्क दुकान से खरीदारी करने गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़की की थी। करीब 20 मिनट में बाद खरीदारी कर वह कार के पास पहुंचे, तो कार की पिछली खिड़की का शीशा टूटा मिला। सीट पर रखा लैपटॉप गायब मिला। उन्होंने इंदिरापुरम थाना में मामले में शिकायत दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें