फोटो गैलरी

Hindi Newsडीएनडी पर जाम लगाया 15 टैक्सी चालक गिरफ्तार

डीएनडी पर जाम लगाया 15 टैक्सी चालक गिरफ्तार

दिल्ली को नोएडा से जोड़ने  वाले एक्सप्रेस-वे डीएनडी पर सोमवार करीब दस बजे डीजल टैक्सी चालकों ने जाम लगा दिया। सुबह के वक्त डीएनडी पर वाहनों का दबाव अधिक होने की वजह से मार्ग पर दोनों तरफ लंबा...

डीएनडी पर जाम लगाया 15 टैक्सी चालक गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 02 May 2016 03:00 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली को नोएडा से जोड़ने  वाले एक्सप्रेस-वे डीएनडी पर सोमवार करीब दस बजे डीजल टैक्सी चालकों ने जाम लगा दिया। सुबह के वक्त डीएनडी पर वाहनों का दबाव अधिक होने की वजह से मार्ग पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैक्सी चालकों को हटाया। 

जाम लगाने पर नोएडा पुलिस ने 15 टैक्सी चालकों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उनको बेल पर छोड़ दिया गया है। जाम लगाने वाले आठ टैक्सी सीज की गई हैं। डीजल टैक्सी का संचालन बंद किए जाने पर टैक्सी चालकों ने डीएनडी पर सुबह दस बजे जाम लगाया। यातायात संचालन सामान्य होने में करीब सवा घंटे लग गए। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें