फोटो गैलरी

Hindi Newsएक सीमा से अधिक प्याज के भंडारण पर प्रतिबंध एक साल बढ़ सकता है

एक सीमा से अधिक प्याज के भंडारण पर प्रतिबंध एक साल बढ़ सकता है

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) कल निर्धारित सीमा से अधिक प्याज के भंडारण पर रोक की अवधि को एक साल के लिए बढ़ा सकती है। पूर्व आदेश की समय सीमा इस वर्ष दो जुलाई को समाप्त हो रही है।...

एक सीमा से अधिक प्याज के भंडारण पर प्रतिबंध एक साल बढ़ सकता है
एजेंसीTue, 30 Jun 2015 09:27 PM
ऐप पर पढ़ें

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) कल निर्धारित सीमा से अधिक प्याज के भंडारण पर रोक की अवधि को एक साल के लिए बढ़ा सकती है।

पूर्व आदेश की समय सीमा इस वर्ष दो जुलाई को समाप्त हो रही है। इसके तहत राज्यों को व्यापारियों पर प्याज जमा करने की सीमा को तय करने और निर्धारित सीमा से आगे जमाखोरी को प्रतिबंधित करने का अधिकार प्राप्त है।

सूत्रों के अनुसार, सीसीईए की बैठक कल होनी है। प्याज के संदर्भ में स्टॉक रखने की सीमा के आदेश से संबंधित एक प्रस्ताव कल की बैठक के एजेंडे में शामिल है।

मंत्रिमंडलीय परिपत्र में उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने आपूर्ति मंे कमी के कारण प्याज कीमतों में आई तेजी के मददेनजर इस जिंस के एक सीमा से अधिक भंडारण पर रोक की अवधि एक साल बढ़ाने का प्रस्ताव किया है।

इस प्रस्ताव का ध्येय राज्यों को आवश्यक जिंस कानून (ईसीए) 1955 के तहत जमाखोरी को रोकने के लिए प्रभावी उपाय करने योग्य बनाना तथा बढ़ती कीमतों की समस्या को रोकने में मदद करना और आम लोगों के लिए प्याज की उपलब्धता की स्थिति में सुधार लाना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें