फोटो गैलरी

Hindi NewsNCR में बारिश: वीकेंड पर मौसम सुहावना, लोगों को गर्मी से मिली राहत

NCR में बारिश: वीकेंड पर मौसम सुहावना, लोगों को गर्मी से मिली राहत

एनसीआर में शनिवार शाम को तेज हवा के साथ बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह लोगों को अधिक गर्मी नहीं झेलनी पड़ेगी और लोगों को राहत...

NCR में बारिश: वीकेंड पर मौसम सुहावना, लोगों को गर्मी से मिली राहत
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 29 Apr 2017 05:32 PM
ऐप पर पढ़ें

एनसीआर में शनिवार शाम को तेज हवा के साथ बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह लोगों को अधिक गर्मी नहीं झेलनी पड़ेगी और लोगों को राहत मिलेगी।

राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह खुशनुमा रही, यहां न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का औसत तापमान है। मौसम विभाग के अधिकारी ने शनिवार दोपहर बाद आंशिक तौर पर बादल छाने और कुछ इलाकों में धूल भरी तेज हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया था। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का उम्मीद जताई है। सफदरजंग वेधशाला में पिछले चौबीस घंटों के दौरान राजधानी में 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, 
जबकि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 48 प्रतिशत रही। 

राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

GOOGLE: पिछले साल 1285 करोड़ रुपये रही सुंदर पिचाई की कमाई

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें