फोटो गैलरी

Hindi News89वीं जयंती पर याद किए गए पूर्व पीएम चंद्रशेखर

89वीं जयंती पर याद किए गए पूर्व पीएम चंद्रशेखर

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 89वीं जयंती पर राजधानी दिल्ली के विजयघाट पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में भाजपा नेता तरुण विजय और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के...

89वीं जयंती पर याद किए गए पूर्व पीएम चंद्रशेखर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 17 Apr 2016 07:29 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 89वीं जयंती पर राजधानी दिल्ली के विजयघाट पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में भाजपा नेता तरुण विजय और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अलावा कई अन्य विशिष्ट जन भी पहुंचे। इस सभा का आयोजन चंद्रशेखर मेमोरियल ट्रस्ट ने किया।

भारतीय राजनीति में 'युवा तुर्क' के नाम से विख्यात पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को उनके बेलौस विचारों और साहस तथा अडिग विश्वास के लिए याद किया जाता है।

चंद्रशेखर का जन्म 17 अप्रैल 1927 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में इब्राहिम पट्टी गांव के एक किसान परिवार में हुआ था। दस नवंबर 1990 से 21 जून 1991 के बीच 11वें प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व करने वाले चंद्रशेखर की बचपन से ही राजनीति में गहरी रुचि थी।

चंद्रशेखर ने 1950-1951 के दौरान इलाहाबाद विश्वविद्‍यालय से राजनीति शास्त्र में स्नात्तकोत्तर डिग्री हासिल की और उसके बाद वह समाजवादी आंदोलन से जुड़ गए। वे आचार्य नरेंद्र देव से बहुत करीब से जुड़े थे। सांसद के रूप में उन्होंने शोषित और वंचित तबके की आवाज को उठाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें