फोटो गैलरी

Hindi Newsशनिवार तक राजपाल यादव जारी करेंगे गाजियाबाद के प्रत्याशियों की सूची

शनिवार तक राजपाल यादव जारी करेंगे गाजियाबाद के प्रत्याशियों की सूची

सर्व सम्भाव पार्टी शनिवार तक गाजियाबाद के प्रत्याशियों की घोषणा करेंगी। प्रथम चरण चुनाव के सभी प्रत्याशियों की सूची करीब तैयार कर ली गई है। पार्टी की तरफ से उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा सीट पर...

शनिवार तक राजपाल यादव जारी करेंगे गाजियाबाद के प्रत्याशियों की सूची
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 19 Jan 2017 08:08 PM
ऐप पर पढ़ें

सर्व सम्भाव पार्टी शनिवार तक गाजियाबाद के प्रत्याशियों की घोषणा करेंगी। प्रथम चरण चुनाव के सभी प्रत्याशियों की सूची करीब तैयार कर ली गई है। पार्टी की तरफ से उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों को उतारने की तैयार चल रही है। यह बातें सर्व सम्भाव पार्टी के संस्थापक व अभिनेता राजपाल यादव ने कहीं।

साहिबाबाद औद्योगिक साइट-4 के एक होटल में पहुंचे राजपाल यादव ने बताया कि पार्टी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति नहीं बल्कि सम्भाव की राजनीति करेगी। पार्टी का लक्ष्य राजनीति नहीं बल्कि नीति राज करना है। जिसमें सरकार वह निर्णय लेगी जो जनता के लिए उचित होंगे। वर्तमान सरकारें हाइवे बनाने पर तो फोकस कर रही है, मगर गांव में दो लेन सड़क बनाने का प्रयास नहीं किया जा रहा।

हाइवे से उतरकर गांव में बसने वाले असली भारत के बारे में सोचना ही सर्व सम्भाव पार्टी का लक्ष्य है। अगर पार्टी की सरकार आई तो रोजगार के अवसर तैयार किए जाएंगे। प्रदेश में 300 एकड़ जमीन पर एक फिल्म सिटी बनाई जाएगी। पार्टी जाति-धर्म की राजनीति से उठकर सर्व सम्भाव की राजनीति करेगी। इस मौके पर राजेश यादव, अजय सिंह, सूर्य प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें