फोटो गैलरी

Hindi Newsमिट्टी के इन दियों से मनाए इको दिवाली

मिट्टी के इन दियों से मनाए इको दिवाली

दिवाली को लेकर हर जगह तैयारियां चल रही हैं। आधुनिक साधनों के चकाचौंध के बीच आज भी भारतीय परंपरानुसार दीपोत्सव में मिट्टी के दीयों और कलश की खास अहमियत है। वहीं, इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी...

मिट्टी के इन दियों से मनाए इको दिवाली
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 24 Oct 2016 09:28 AM
ऐप पर पढ़ें

दिवाली को लेकर हर जगह तैयारियां चल रही हैं। आधुनिक साधनों के चकाचौंध के बीच आज भी भारतीय परंपरानुसार दीपोत्सव में मिट्टी के दीयों और कलश की खास अहमियत है। वहीं, इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को कुम्हार द्वारा बनाए जा रहे मिट्टी के दियों का इस्तेमाल करने का आग्रह भी किया है।

यही कारण है कि शहर में मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हार अपने आखिरी चरण में पूरी तैयारियों में जुटे हुए हैं। शहर में मिट्टी के बर्तन और दीयों का कारोबार दीपावली पर चमक उठता है, इसी उम्मीद के साथ न केवल बाजार में दुकानें सजी हुई हैं। शहर में मिट्टी की कमी के बावजुद कुम्हारों के परिवार मिट्टी के बर्तन बनाने और विक्रय के कारोबार से जुड़े हुए हैं, जो इन दिनों पूरे युद्धस्तर पर मिट्टी के बर्तन, दीये, कलश और बच्चों के खिलौने बनाने में लगे हुए हैं।

बाजार में भले ही चाइनिज लाइट का क्रेज हो पर आज भी घरों में पूजा करने के लिए वही विधि विधान द्वारा मिट्टी के बर्तन, दिए और कलश का ही इस्तेमाल किया जाता है और इनकी बिक्री भी उतनी ही ज्यादा होती है।

आधुनिक दौर में आगे बढ़ने के लिए दियों को दिया जा रहा नया लुक

इसी के चलते शहर में बड़ी संख्या में मिट्टी के दीये और कलश बनाकर बेचे जाते हैं। शहर में दीपावाली पर लगभग 20 लाख का कारोबार होता है, जिसमें दीयों और कलश के साथ ही मिट्टी के बर्तन भी शामिल हैं। यही नहीं आधुनिकता से जुडऩे के लिए अब कलशों केा भी फैंसी लुक दिया जा रहा है, जिसमें महिलाएं कलशों पर कलर कर रही हैं बल्कि उन पर डिजायन भी बना रही हैं।

बिकता है एक रुपए का एक दीया

मिट्टी की कमी आने और बर्तन पकाने के लिए लकड़ी नहीं मिलने के कारण अब मिट्टी के बर्तन महंगे हो रहे हैं। बताया गया है कि इस साल 10 रुपए के 10 दीये, बड़ा मटका 60 रुपए का, छोटा मटका 40 रुपए का मिल रहा है। वहीं सादा कलश 20 रुपए और फैंसी कलश 30 रुपए का मिल रहा है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें