फोटो गैलरी

Hindi Newsएमएमजी अस्पताल में बना टीबी वार्ड, गंभीर मरीजों को किया जाएगा भर्ती

एमएमजी अस्पताल में बना टीबी वार्ड, गंभीर मरीजों को किया जाएगा भर्ती

एमएमजी अस्पताल में अगले माह से टीबी के मरीजों के लिए अलग वार्ड शुरू हो जाएगा। मरीजों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। वार्ड में गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाएगा और उपचार किया जाएगा। इस संबंध में सीएमओ ने...

एमएमजी अस्पताल में बना टीबी वार्ड, गंभीर मरीजों को किया जाएगा भर्ती
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 26 Oct 2016 06:25 PM
ऐप पर पढ़ें

एमएमजी अस्पताल में अगले माह से टीबी के मरीजों के लिए अलग वार्ड शुरू हो जाएगा। मरीजों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। वार्ड में गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाएगा और उपचार किया जाएगा। इस संबंध में सीएमओ ने बताया कि नवंबर के पहले सप्ताह में वार्ड को शुरू कर दिया जाएगा। एमएमजी अस्पताल में पूर्व में नाम का टीबी वार्ड था।

यहां पर मरीजों को भर्ती करने की कोई व्यवस्था नहीं थी। सिर्फ ओपीडी चलती थी, जिसमें डॉक्टर मरीजों को देखकर दवा आदि देते थे। इस तरह सबसे बड़ी परेशानी उन मरीजों को होती थी, जो गंभीर रूप से बीमार होते थे। उन्हें यहां पर भर्ती करने की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस वजह से दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में रेफर किया जाता था।

14 बेड होंगे वार्ड में 
वार्ड में कुल बेडों की संख्या 14 होगी। इसमें महिला और पुरुष के अलग अलग वार्ड होंगे। 7 बेड महिलाओं और 7 पुरुषों के लिए आरक्षित होंगे। जरूरत पड़ने पर बेडों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

रोजाना 50 मरीजों का औसत 
अस्पताल में मौजूदा समय साधारण ओपीडी में 50 के करीब मरीज पहुंच रहे हैं जो टीबी से पीड़ित होते हैं। इसमें 5 से 7 मरीजों को भर्ती करने की आवश्यकता पड़ती है।

24 घंटे मौजूद रहेंगे डाक्टर 
टीबी वार्ड में 24 घंटे डॉक्टर मौजूद रहेंगे। डॉक्टरों की ड्यूटी शिफ्टों में लगाई जाएगी। जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी के डॉक्टर की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। 

एमएमजी अस्पताल में टीबी वार्ड नए सिरे से बनाया गया है। वार्ड करीब करीब तैयार है। दिवाली की छुट्टियों की वजह से नवंबर से इसे शुरू कर दिया जाएगा। 
डा. अजेय अग्रवाल, सीएमओ 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें