फोटो गैलरी

Hindi Newsरंजिश में सिर पर गोली मार युवक की जान ली

रंजिश में सिर पर गोली मार युवक की जान ली

मंगोलपुरी में शुक्रवार दोपहर रंजिशन एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान 40 वर्षीय बंटी के रूप में की गई। मंगोलपुरी पुलिस हत्या का मामला दर्ज...

रंजिश में सिर पर गोली मार युवक की जान ली
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 04 Dec 2016 12:48 AM
ऐप पर पढ़ें

मंगोलपुरी में शुक्रवार दोपहर रंजिशन एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान 40 वर्षीय बंटी के रूप में की गई। मंगोलपुरी पुलिस हत्या का मामला दर्ज किया है।

शुक्रवार दोपहर एक युवक को घायल अवस्था में देखकर किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पीसीआर ने घायल युवक को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि उसके सिर पर गोली मारी गई है। इसकी जानकारी मिलते ही थाने के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। छानबीन में पता चला कि मरने वाला बंटी सुल्तानपुरी में रहता था। उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर को बंटी स्कूटी से मंगोलपुरी के एक स्कूल में पढ़ने वाले अपने बच्चे को लेने गया था। छानबीन में पुलिस को पता चला कि रास्ते में कुछ बदमाशों ने स्कूटी रोककर उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान एक बदमाश ने युवक को गोली मार दी। पुलिस ने रंजिशन युवक की हत्या करने की आशंका जताई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें