फोटो गैलरी

Hindi NewsMCD चुनाव: 90 साल कीं जीनत बेहतर लोकतंत्र के लिए वोट देने पहुंचीं

MCD चुनाव: 90 साल कीं जीनत बेहतर लोकतंत्र के लिए वोट देने पहुंचीं

सरकारी कन्या विद्यालय में 90 वर्षीय जीनत रविवार को रिक्शे पर अकेले निगम चुनाव में वोट देने पहुंचीं। उर्दू बाजार में रहने वालीं जीनत के पति चौधरी सत्तार सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और निगम में...

MCD चुनाव: 90 साल कीं जीनत बेहतर लोकतंत्र के लिए वोट देने पहुंचीं
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Apr 2017 06:42 PM
ऐप पर पढ़ें

सरकारी कन्या विद्यालय में 90 वर्षीय जीनत रविवार को रिक्शे पर अकेले निगम चुनाव में वोट देने पहुंचीं। उर्दू बाजार में रहने वालीं जीनत के पति चौधरी सत्तार सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और निगम में महत्वपूर्ण पदों पर रहे थे। आज की राजनीति के बारे में जीनत ने कहा, आज नेता जनता से ज्यादा संपर्क में नहीं रहते, जबकि पहले के जमाने में ऐसा नहीं था। आज की राजनीति जैसी भी हो, मरते दम तक मैं बेहतर लोकतंत्र के लिए वोट जरूर डालूंगी। जीनत आज भी सामाजिक मुद्दे और राजनीति में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। जीनत के केन्द्र पर पहुंचते ही बुजुर्ग महिला की मदद करने मतदान अधिकारी भी पहुंच गए और रिक्शे का किराया दिया।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें